साल 2020 में रिलीज होंगी इन दिग्गजों की बायोपिक, लीड रोल में होंगे ये स्टार्स
हाल में ही सिनेमाघरों में दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' रिलीज हुई है। दोनों बायोपिक पर ही फैंस के शानदार रिव्यू आए हैं। यही वजह है कि इन दिनों इंडस्ट्री में बायोपिक का चलन बढ़ता जा रहा है। इस दौर को बायोपिक का दौर कहना गलत नहीं होगा। ज्यादातर स्टार्स की अपकमिंग फिल्में किसी न किसी दिग्गज के जीवन से ही प्रेरित है। इस ट्रेंड का ही असर है कि साल 2020 में कई बायोपिक रिलीज होने वाली है। आइए जरा डालते हैं ऐसी फिल्मों पर एक नजर।
बता दें 10 जनवरी को दीपिका की 'छपाक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो कि एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की दास्तां और दर्द-भरी कहानी को बयां करती है. इस फिल्म के विषय और प्रेरित कहानी को देखते हुए, मेघना गुलजार की इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया।

वहीं अजय देवगन तानाजी के जरिए पीरियड ड्रामा फिल्म इस बार पर्दे पर लेकर आए हैं। जहां वह और उनकी पत्नी काजोल लीड रोल में हैं. ये फिल्म छत्रपती शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र 'तानाजी मालुसरे' के जीवन पर आधारित है। जहां सैफ अली खान विलन के रोल में हैं।
साल 2020 में इस तरह की बायोपिक का सिलसिला जारी रहेगा। जहां दर्शकों को खेल, इतिहास, विज्ञान से जुड़े दिग्गजों की फिल्में देखने को मिलेगी। जाह्नवी कपूर, अजय देवगन, विद्या बालन, अक्षय कुमार और कंगना रनौत समेत कई सितारें हैं जो इन बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











