#21Years - एक 'फिल्म' से बॉलीवुड को मिल गया 'बादशाह' और 'क्वीन'

भारत की ऐतिहासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रिलीज हुए आज 21 साल हो गए। जानिए एक फिल्म के कारण बॉलीवुड को कितना फायदा हुआ।

By Shweta

20 अक्टूबर 1995 को शाहरूख खान इस देश के सबसे प्यारे बेटे और सबसे रोमांटिक लवर बॉय बन गए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से। और सबसे मज़ेदार बात है कि ये फिल्म महज एक फिल्म नहीं निकली।

[ये भी सलमान से कुछ कम नहीं..रियल लाइफ में भी कंट्रोवर्सी की लंबी लिस्ट!]

जी हां इस एक फिल्म को लोगों ने देखा और आज तक देख रहे हैं लेकिन इस फिल्म से बॉलीवुड और देश के सिने प्रेमियों को एक के बाद एक कई फायदे हुए। अब आप सोच रहे होंगे बॉलीवुड और सिने प्रेमियो को क्या फायदे हो सकते हैं तो हम आपको बताते हैं इस इस फिल्म ने हमें क्या क्या दिया।

इस फिल्म ने जो सबसे बेशकिमती चीज दी वो है शाहरूख और काजोल की एवरग्रीन रोमांटिक जोड़ी। दोनों को आज भी लोग साथ में देखना चाहते हैं और शायद ही कोई हो जिसकी फेवरिट जोड़ी शाहरूख-काजोल ना हो।

DDLJ

फिल्म आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म थी। इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नायाब डायरेक्टर मिला जिन्होंने मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी जैसे फिल्में बनाई।

करण जौहर ने एक बार कहा था कि उनकी लाइफ में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बहुत मायने रखती है क्योंकि इस फिल्म से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और नतीजा निकला कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी शानदार फिल्में वो शाहरूख-काजोल के साथ।

अर्जुन सबलोक भी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में थे। उन्होने शाहरूख खान के दोस्त की भूमिका निभाई थी। अर्जुन सबलोक ने आगे जाकर नील एंड निक्की, ना तुम जानो ना हम जैसी फिल्में डायरेक्ट की और वो यशराज फिल्म से आज भी जुड़े हुए हैं।

मंदिरा बेदी भले फिल्मों में ज्यादा नहीं चली लेकिन वो भी फिल्म, मॉडलिंग, एंकर के रूप में जाना माना नाम हैं जिन्हें लोगों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से पहचाना।

इस फिल्म से बॉलीवुड को रोमांटिक फिल्म की नई परिभाषा मिली। कैसे रोमांटिक फिल्में बनाई जाए कि ये लोगों के दिलो में घर कर जाए इसी फिल्म से मिली।

फिल्म बॉलीवुड के ऑल टाइम टॉप तीन की फिल्मों में आती है और इस फिल्म को शायद ही कोई हो जिसने दो बार नहीं देखी हो। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की सबसे स्पेशल फिल्मों में आती है और आगे भी रहेगी।

फिल्म से एक और जो सबसे अच्छी चीज मिली वो है एक से बढ़कर शानदार गाने जो लोगों के जुबां से 21 सालों बाद भी नहीं गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X