5 सुपरस्टार्स की निकल गई लॅाटरी, साल 2023 का सबसे बड़ा ओटीटी डेब्यू, करीना-सारा एक साथ

OTT Debut 2023: साल 2023 में ओटीटी पर कई नए शो आने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले साल की तरह इस साल भी कई सारे स्टार्स ओटीटी पर अपना बिग डेब्यू करने जा रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि साल 2023 में पूरा बॅालीवुड ओटीटी पर अपनी बड़ी एंट्री करेगा। कई ऐसे बड़े नाम हैं जो कि फिल्मों से अधिक ओटीटी पर अच्छे काम और किरदार को अपनी पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। काजोल से लेकर करीना कपूर और सारा अली खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है। चलिए फिर बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि कौन से वे फिल्मी स्टार्स हैं जो ओटीटी से धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस की भूमिका में नजर आयेंगे। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। जो कि रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी एक्शन वेब सीरीज मानी जा रही है।

शाहिद कपूर
राज एंड डीके के निर्देशन में बनी सीरीज फर्जी में शाहिद कपूर अपना टशन दिखाते हुए नजर आयेंगे। ब्लैक मनी के मामले पर आधारित यह सीरीज डार्क ह्यूमर कहानी के साथ लिखी गई है। केके मेनन और विजय सेतुपति भी इस सीरीज का हिस्सा बनेंगे।

सारा अली खान
ऐ मेरे वतन से सीरीज से सारा अली खान अपने ओटीटी की दुनिया की शुरुआत कर रही हैं। सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आयेंगी। इस सीरीज की कहानी को साल 1942 में सेट किया गया है। सारा अली खान के लिए बतौर एक्ट्रेस खुद को साबित करने का यह बड़ा मौका है।

करीना कपूर खान
सुजॅाय घोष की फिल्म से करीना कपूर खान का भी ओटीटी डेब्यू देखने को इस साल मिलेगा। इसकी एक झलक पिछले साल आ चुकी है। जयदीप अहलावत और विजय वर्मा इस सीरीज में करीना कपूर खान के साथ नजर आयेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का पुलिस वाला अंदाज भी सीरीज की दुनिया में शोर मचान के लिए तैयार हैं। वर्दी पहनकर सोनाक्षी सिन्हा अपना रंग जमाते हुए सीरीज में दिखाई देंगी। यह एक किलर ड्रामा होगी। सोनाक्षी पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। उनके साथ गुलशन देवैया और सोहम शाह भी नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











