हीरो को नहीं मिला भाव..सारा लाइमलाइट एक्ट्रेसेस को और फिल्म भी सुपरहिट!
वैसे तो शाहरूख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार या अजय देवगन फिल्म में हो मतलब फिल्म हिट। रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स की फिल्में रीलिज होने का लोग इंतजार करते रहते हैं। फिल्म में हीरो पहले पूछा जाता है फिर पूछा जाता है कि साथ में हिरोइन कौन है लेकिन अब कॉन्सेप्ट थोड़ा बदल रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा का पोस्टर रीलिज हुआ और लोगों को खासा पसंद भी आ रहा है। पोस्टर देखकर तो यही लग रहा है की सोनाक्षी सिन्हा बस छा जाने वाली है। अकीरा पूरी तरह से महिला प्रधान फिल्म है ।
[सलमान खान का एक कमिटमेंट और हर फिल्म हिट..ये है फॉर्मूला!]
अक्सर बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्में काफी ज्यादा चलती हैं अगर वो वाकई अच्छे से बनाई गई हों। अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाने रही हैं और फिल्म से जुड़ी और भी जो तस्वीरें आई हैं वो वाकई शानदार है।
देखिए साथ ही और कौन कौन सी फिल्में हैं जो पूरी तरह महिला प्रधान है और बिना किसी एक्टर के उन फिल्मों को सराहा गया। आप भी देखिए आगे की स्लाइड्स पर।


Click it and Unblock the Notifications