टाईगर श्राफ की शाहरूख-ऋतिक से जबरदस्त टक्कर..कौन हैं बेस्ट!
आखिरकार टाईगर श्राफ की फ्लाइंग जट का ट्रेलर आ गया और फिल्म का ट्रेलर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। टाईगर श्राफ पहले से ही लोगों के दिलों में घर कर चुके हैं खासकर बागी फिल्म के बाद से और फ्लाइंग जट में एक बार फिर वो एक्शन करते नजर आएंगे।
ट्रेलर देखकर इतना तो पक्का है की फ्लाइंग जट टिपिकल सुपरहीरो वाली फिल्म नहीं है। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी और रोमांस भी है। ये बाकी सुपरहीरो फिल्मों से थोड़ी अलग है क्योंकि इसमें सुपरहीरो को उंचाई से डर लगता है। है ना इंटरेस्टिंग....
[अक्षय कुमार-अजय देवगन..इन तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर!]
'ए फ्लाइंग जट' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म में टाईगर के साथ जैकलीन फर्नांडीस दिखेंगी। हम टाईगर श्राफ का यह सुपरहीरो अवतार 25 अगस्त 2016 को देख पाएंगे। बहरहाल, टाईगर पहले एक्टर नहीं हैं जो बॉलीवुड फिल्म में सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे।
इससे पहले हमने शाहरूख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी इस तरह देखा है। लिहाजा, अब इस फिल्म में हमें क्या नया मिलेगा, देखना दिलचस्प होगा। यहां जानिए सुपरहीरो टाईगर श्राफ को किन सितारों को देना होगा टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications











