एक और फिल्म...अच्छी होने की गारंटी..सलमान से शाहरूख हैं इसके गवाह!

By Shweta

स्पोर्ट्स हमारे देश में एक ऐसी चीज है जो सबके दिलों में हमेशा बसता है। चाहे कुछ भी हो जाए लोग क्रिकेट से लेकर हॉकी तक में लोगों की दिलचस्पी उतनी ही होती है। खासकर क्रिकेट तो लगता है मानो लोगों के दिल में बसता हो।बॉलीवुड के लिए भी स्पोर्ट्स काफी मायने रखता है।

[अक्षय कुमार का भी जवाब नहीं..बेटी का बर्थडे और पापा की मस्ती..PICS]

एक दो नहीं कई ऐसी फिल्में स्पोर्ट्स के उपर बन चुकी हैं और वो इतिहास भी रच चुकी हैं।अब इस सप्ताह एक और फिल्म इतिहास रचेगी इसमें कोई शक नहीं हैं।जी हा महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक इस सप्ताह रिलीज होगी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

Sports movies

शाहरूख खान चक दे में हॉकी कोच थे और शाहरूख खान से बेहतरीन इस रोल को शायद ही कोई कर सकता था।हॉकी पर बनी इस फिल्म से देश की भावनाएं जुड़ गईं।

फरहान अख्तर मिल्खा सिंह की बायोग्राफी में मिल्खा सिंह की भूमिका में कहीं से भी नहीं लगे कि वो एक एथलिट नहीं है। इस फिल्म को और फरहान अख्तर को काफी सराहा भी गया था। मिल्खा सिंह के उपर इससे बेहतरीन फिल्म नहीं बन सकती थी।

जब स्पोर्ट्स की बात हो तो लगान की बात ना हो ये तो हो ही नहीं सकता। क्रिकेट पर बनी इस फिल्म को आमिर खान ऑस्कर तक ले जाने में कामयब रहे थे।

इकबाल भी क्रिकेट पर ही बनी फिल्म थी जिसमें श्रेयस तेलपड़े थे। इस फिल्म को क्रिकेट पर बनी अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म माना जाता है।

मैरीकोम भारत की सबसे बेस्ट बॉक्सर रह चुकी हैं और उनपर बनीं बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा शानदार लगीं। मैरीकोम के लिए प्रियंका की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

सलमान खान की सुलतान में रेसलर बने थे और फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट है। यही काफी है बताने के लिए कि फिल्म कितना पसंद किया गया।

आमिर खान दंगल में एक रेसलर महावीर सिंह फोगट की भूमिका में नजर आएंगे जो अपनी बेटियों को रेसलिंग सिखाता है।फिल्म के पोस्टर्स ही ये बताने के लिए काफी हैं कि फिल्म कितनी शानदार होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X