शम्मी कपूर से लेकर सलमान तक..जुगलबंदी ऐसी की झूम उठे फैन्स!
भले बॉलीवुड में आजकल अपने गाने खुद गाने का नया चलन बन गया हो। सलमान खान कितने भी अपने गाने खुद गा लें लेकिन क्या उनके गाए गाने कभी मैने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसे हिट हो सकते हैं। आप ही सोचिए इन फिल्मों के गाने सलमान खान खुद गा लेते तो क्या होता।
सिंंगर्स और म्यूजिक का फिल्मों में उतना ही महत्व होता है जितना फिल्मों में एक्टर या एक्ट्रेस का। दरअसल हम ये बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर का जन्मदिन है जिन्होंने एक दो नहीं अनगिनत सुपरहिट और शानदार गाने गाए।
[ईमानदार ऑफिसर..क्रांतिकरी या योद्धा..परफेक्ट इंडियन मतलब अजय देवगन!]
आज बेहतरीन सिंगर्स में से एक सोनू निगम का जन्मदिन है। सोनू निगम आज 44 साल के हो गए। वो गायकी में 1997 से ही छा गए जब उन्होंने बॉर्डर फिल्म का गाना संदेशे आते हैं.. गाया था।इस गाने के लिए उन्हें कई अवॉर्डस भी मिले थे।इसके बाद तो सोनू निगम के युग की ही शुरूआत हो गई और सालों साल तक सोमू मिगम ही छाए रहे।
सोनू निगम को शाहरूख खान की आवाज भी कहा जाता है क्योंकि सोनू निगम की आवाज शाहरूख पर बिल्कुल सटीक बैठती है। सोनू निगम के अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और सिंगर्स की जोड़ी है जिन्होंने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











