बॉलीवुड के बेस्ट मॉनसून गाने - जब रोमांस के साथ बारिश में भीगीं श्रीदेवी से लेकर रवीना टंडन

bollywood-best-rain-songs-bollywood-monsoon-romantic-hindi-songs

Bollywood best rain songs: देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। सावन के इस महीने की शुरुआत हो चुकी है और.. बारिश की बूंदों के साथ जो चीज़ बेहद ज़रूरी है वो है बारिश के सदाबहार गीत। बॉलीवुड ने भी इस मौसम को बेहद खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारा है।

अगर बारिश की बूंदों के साथ आपने बॉलीवुड के रोमांटिक गीत नहीं सुने तो बारिश का मज़ा फीका ही रह जाएगा। यही कारण है कि फिल्मों में भी बारिश के सीन हमेशा से ही कहानी के सबसे रोमांटिक सीन रहे हैं। मिस्टर इंडिया के गाने में श्रीदेवी का डांस हो या शाहरुख- काजोल के प्रेम का इजहार.. फैंस के दिल धड़काने के लिए यही काफी था।

बॉलीवुड में बरसात की शुरूआत होती है राजकपूर और नरगिस के साथ। श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है। छाते के नीचे रोमांस करता एक जोड़ा। और उनकी प्यारी प्यारी सीधी सादी बातें, दोनों ही इस गाने के ज़रिए दर्शकों के दिल तक पहुंची थीं।

बारिश की बात हो और अक्षय कुमार रवीना टंडन का ये सुपरहॉट गाना ना याद आए, ऐसा हो सकता है भला। फिल्म थी मोहरा और गाना था- टिप टिप बरसा पानी।

मैंने प्यार क्यूं किया का "लगा प्रेम रोग" बारिश के क्यूट रोमांस की मिसाल है।

शाहरूख काजोल पर फिल्माया ये सीन शायद बेस्ट रेन डांस है। बिना किसी गाने के केवल बारिश और रोमांस।

अब बारिश के रोमांटिक गानों की बात हो और अमिताभ बच्चन - स्मिता पाटिल के इस गाने की बात ना हो तो ये पूरा मौसम ही अधूरा लगेगा।

अग्निपथ के इस गाने में सब कुछ खूबसूरत था। ऋतिक प्रियंका से लेकर रूप कुमार राठौड़ की आवाज़ तक।

सरफरोश के इस गाने में सोेनाली बेंद्रे ने जिस खूबसूरती से बारिश को खूबसूरत बनाया था। उस वजह से इस गाने को हर लिस्ट में रखा जाएगा।

हम तुम का ये टाईटल ट्रैक कोई नहीं भूलेगा। बारिश में अपनी ज़िंदगी की छोटी छोटी खुशियों के सपने बुनते रानी मुखर्जी और सैफ अली खान काफी रोमांटिक लगे थे।

दिल तो पागल है का शाहरूख - माधुरी पर फिल्माया ये गीत आज भी सबका फेवरिट है। घो़ड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम, ओ सावन राजा कहां से आए तुम।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood rain songs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X