#ProposeDay: शाहरुख खान ही नहीं, ये भी हैं बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक लम्हे!
एक मर्द का सर तीनों लोगों के सामने झुकता है..मां के सामने..देवी मां के सामने और..और जिससे वो प्यार करता है उसके सामने। याद आया शाहरूख का के ये डॉयलग जब वो कुछ कुछ होता है में रानी मुर्खजी को ऐसे प्रपोज करते हैं तो लगता है ये सिर्फ शाहरूख हीं कर सकते हैं।
शाहरूख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग हैं..उन्होंने बॉलीवुड को रोमांस करना सिखाया है। उनका हर स्टाइल इस मामले में अलग है। उनके टक्कर में कोई नहीं है। उन्होंने अपनी हर रोमांटिक फिल्म से लोगों को सिखाया है।आज प्रपोज डे है और हर कोई इसे फिल्मी स्टाइल में मनाना चाहता है।

बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में कुछ इस तरह से प्रपोज किया गया है कि अगर आप ऐसे फिल्मी आइडिया अपनाएं तो शायद ही कोई आपका प्रपोजल ठुकराए। कई फिल्मों में प्रपोजल सीन ऐसे हैं कि उन्हें आज भी याद रखा जाता है। कुछ फिल्में लोग शायद भूल जाएं लेकिन वो सीन नहीं भूलते।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ शाहरुख खान इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख खान के आइकॉनिक फिल्मों के सीन तो आपके याद होंगे लेकिन हम आज उन फिल्मों के सीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। आप भी डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications