इसमें मामले में अक्षय कुमार हैं मास्टर.. लेकिन शाहरूख- सलमान पीछे ही सही!
बॉलीवुड में कुछ कपल्स हमेशा चर्चा में रहे। पर कहानी में ट्विस्ट है। ये कपल्स लड़का लड़की नहीं है। ये हैं जय वीरू टाइप कपल्स। पुराने दौर में भी अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र जैसे फिल्मी भाई बड़ा ट्रेंड में रहे।
लेकिन अब ज़माना बदला है तो फिल्में भी। और उनका प्रमोशन भी। तो अब बॉलीवुड में मेल कपल्स का ट्रेंड भी कुछ ज़्यादा ही बढ़ गया है।बॉलीवुड में कई ऐसी एक्टर्स की जोड़ी है जिन्होंने कई बार साथ में काम किया और लोगों ने जोड़ी पसंद भी किया।
[वरूण धवन हैं सबसे क्यूट तो 'गर्लफ्रेंड' भी कुछ कम नहींं..देखिए तस्वीरें!]
फिलहाल हम आपको बता दें की बॉलीवुड में ब्रोमांस का सीजन फिर से आने वाला है। ढिशुम रिलीज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इतना तो पक्का है की फिल्म में जॉन अब्राह्म और वरूण धवन काफी क्यूट लग रहे हैं। इनकी जोड़ी परदे पर कितना कमाल दिखाती है ये तो फिल्म आने के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल आगे की स्लाइड्स पर किन एक्टर्स की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया जो एक बार नहीं कई बार परदे पर दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











