बॉलीवुड के 10 तगड़े एक्शन हीरोज़, कोई उठाता है बाइक तो कई नल उखाड़ देता है, Shocking
हाल ही में बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक कई एक्शन फिल्में लाइन में हैं। जहां एक तरफ आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में तलवारबाज़ी वाला एक्शन देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह सिंबा जैसी हार्डकोर एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म अजय देवगन का भी शानदार एक्शन कैमियो है। वहीं सलमान खान पहले ही रेस 3 में स्टंट्स करते हुए नजर आ चुके हैं और आगे भी भारत में ताबड़तोड़ स्टंट करते दिखाई देने वाले हैं। कुल मिलाकर बॉलीवुड में एक्शन ट्रेंड बढ़ता नजर आ रहा है।
[अजय देवगन के साथ Flop, अक्षय कुमार ने फिल्म से निकाला, #MeToo पर बुरी तरह घिरे]
वैसे ये ट्रेंड बॉलीवुड में नया नहीं है। 90s और 20s के दौर में सिर्फ और सिर्फ एक्शन ही पसंद किया जाता था। शायद यही कारण था कि उस दौर में बॉलीवुड को बेहतरीन एक्शन हीरोज भी मिले। इस बाद भी एक्शन फिल्में आती रहीं लेकिन रोमैंटिक और ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड ज्यादा चला। वहीं अब एक्शन फिल्मों का दौर फिर से तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। वहीं इसके साथ ही बॉलीवुड में कई नए एक्शन हीरोज भी देखने को मिले हैं।

तो चलिए इसी बात पर आगे जानते हैं बॉलीवुड के उन एक्शन हीरोज के बारे में जो न सिर्फ अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करते नजर आए। बल्कि एक्शन फिल्मों का नया ट्रेंड स्थापित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











