ये एक्टर्स में मारने पीटने में सबसे आगे..
बॉलीवुड में किसी भी एक चीज में खुद को एक्सपर्ट दिखाना आसान नहीं होता है। इससे किसी भी एक्टर को अलग पहचान मिलती है। जैसे शाहरूख खान से ज्यादा बेहतर रोमांस स्क्रीन पर कोई कर ही नहीं सकता।
बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों को हमेशा से ज्यादा तव्वजो दी जाती है।एक्शन फिल्में करना आसान नहीं होता। अभी इस सप्ताह टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी पर्दे पर आएगी फिल्मके ट्रेलर से ही समझ आ गया था कि फिल्म बॉलीवुड में एक्शन कानया लेवल बनाएगी।
[अक्षय कुमार का वो अंदाज जिसे वो भी नहीं करना चाहेंगे याद !]
एक्शन मूवी को निर्माता सेफ मानते हैं। शुरुआती दौर में एक्शन फिल्में न के बराबर बनती थी और जो भी बनती थी उन्हें अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता था। सत्तर के दशक से एक्शन फिल्मों ने सबको पछाड़ दिया।
अगले तीस साल तक 90 प्रतिशत फिल्में एक्शन के इर्दगिर्द ही घूमती रही। निर्माता-निर्देशक बिना कारण के फाइट सीन ठूंस देते थे। जब दर्शक उब गए तो बदलाव देखने को मिला और हर तरह की फिल्में आना शुरू हुई।


Click it and Unblock the Notifications