भूल जाइए गोविंदा-अक्षय.. अब ये लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
2016 में एक बाद एक कई एडल्ट कॉमेडी फिल्में बाजार में आ रही हैं। सिर्फ जनवरी की बात करें तो दो फिल्में पहली क्या कूल हैं हम 3 और दूसरी मस्तीजादे आने वाली है।
पिछले कुछ सालों में ऐसी फिल्मों का ग्राफ तेजी से बढ़ती जा रहा है। वैसे देखा जाए तो आजकल अच्छी कॉमेडी बेस्ड मूवीज जिसे आप परिवार के साथ बैठकर देख सकें बननी कम हो गई है। जैसे पहले गोविंदा या अक्षय कुमार की फिल्में आया करती थी।
[मुद्दा बस रेखा और सिलसिला!]
अब इनकी जगह कॉमेडी को डोज तुषार कपुर जैसे स्टार्स दे रहे हैं और आगे हम भी कुछ ना बोले तो बेहतर होगा।
वैसे इन एडल्ट कॉमेडी मूवीज के चलने का एक कारण ये भी ये है कि ये फिल्में औसत ठीक ठाक कारोबर कर ले रहीं हैं तो मतलब साफ है कि दर्शकों का एक वर्ग ऐसी फिल्मे देखना चाहता है। दूसरा कारण ये कि ऐसी फिल्मों को इतने जबरदस्त तरीके से प्रमोट किया जा रहा कि ऑडियंस थियेटर तक पहुंच हीं जाते है।
क्या कूल हैं हम 3 और मस्तीजादे के ट्रेलर लांच होते हीं 24 घंटे के भीतर लाखों लोग इसे देख डाले तो जाहिर है डॉयरेक्टर्स तो एक बार सोचेंगे ही।
[''लोग सोचते हैं मैं अच्छा इंसान नहीं हूं और गुस्सा करते हैं!'']
एडल्ट कॉमेडी फिल्मों मे कई फिल्में ऐसी भी आई जो बस आई और चली गई। लेकिन कुछ फिल्में जो भी जहन में हैं और उन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिला।
आप भी डालिए अब तक की एडल्ट कॉमेडी मूवीज पर एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications