चाहे करियर हो बनाना या बचाना..एक्ट्रेसेस का 'बोल्ड' फंडा सबसे हिट!
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपना करियर बनाने और बचाने के लिए बोल्ड होने से भी परहेज भी नहीं।
बॉलीवुड में चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है। एक्टर हो या एक्ट्रेस हर किसी को जगह बनानी पडती है और अगर ऐश्वर्या राय की तरह सुपरस्टार हो तो कमबैक करने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस शुक्रवार को वजह तुम हो रिलीज हो रही है और सना खान बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन वजह तुम हो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।
[ऐसा बोले कि फंस गए सलमान..ऋतिक-कंगना भी हुए बड़बोलेपन का शिकार!]
फिल्म में वो काफी बोल्ड किरदार निभा रही हैं और साथ ही इस वजह से वो लोगों की नजरों में आसानी से आ गई। वैसे सिर्फ सना खान नहीं जिन्होंने बोल्ड किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपना करियर जमाने की कोशिश की हैं। कई और भी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एंट्री के लिए या हिट फिल्म के लिए बोल्डनेस का सहारा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











