ताकते रह गए बॉलीवुड के दिलवाले...और ये ले गए दुल्हनिया
असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से हिंदू और क्रिश्चयन परंपरा से शादी की। ये 2016 की पहली बॉलीवुड की शादी थी। दोनों एक दूसरे को पिछले 2 सालों से डेट कर रहे थे। असिन-राहुल की शादी करवाने में सबसे बड़ा हाथ अक्षय कुमार का था।
बॉलीवुड में पहले भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बिजनसमैन से शादी की और उनमें से भी कइयों ने उसके बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। कुछ ऐक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने बिजनसमैन से शादी कर के खुद भी बिजनस में आ गईं।
[जब देखते रह गए अजय, अक्षय और अभिषेक...]
इनमें से कई एक्ट्रेसेस ऐसी थी जो बॉलीवुड में ज्यादा तो चली तो ऐसी भी हैं जो शादी कर के भारत को हीं अलविदा कर दिया।
इसलिए कहा भी जाता है कि बॉलीवुड और बिजनस वर्ल्ड हमेशा से ही खास रिलेशन शेयर करता है। पेज थ्री पार्टी में अक्सर इनकी दोस्ती देखी जाती है। असिन के बहाने आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिजनस मैन से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications











