50 पार ये अभिनेत्रियां बरपा रही हैं कहर, खूबसूरती और ग्लैमर में आज भी नंबर 1

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपनी गुड लुक्स और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे दिशा पाटनी हो या मलाइका अरोड़ा अक्सर ये स्टार्स फिटनेस और फैशन के मामले में नंबर वन रहती हैं। लेकिन, इन स्टार्स को सबसे अधिक टक्कर बॉलीवुड की सदाबहार खूबसूरत अभिनेत्रियों से मिलती है। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है।
लेकिन, 50 पार करने के बाद भी इनके ग्लैमर और खूबसूरती में बिल्कुल भी अंतर नहीं आया है। आज भी ये इतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी दशकों पहले लगा करती थीं। यही कारण है इन एक्ट्रेसेस का क्रेज आज भी बरकरार है। 12 सालों के बाद मधु शो बिज में वापसी करने जा रही हैं।
तो वहीं, कुछ समय पहले संगीता बिजलानी अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में थीं। आप भी डालिए ऐसी एक्ट्रेसेस पर एक नजर जो उम्र के इस पड़ाव में भी हर किसी को मात दे रही हैं।

मधु
अजय देवगन के साथ मधु 'फूल और कांटे' में नजर आई थीं। मधु की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हुआ करती थी और उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। आज भी मधु देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। 53 वर्षीय मधु आज भी ग्लैमरस और हॉट लगती हैं।

भाग्यश्री
सलमान खान के साथ भाग्यश्री 'मैंने प्यार किया' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वो रातों रात स्टार बन गई थीं और आज भी भाग्यश्री का क्रेज बरकरार है। 54 वर्षीय भाग्यश्री फिटनेस फ्रीक भी हैं और इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर करत ीहैं। भाग्यश्री के बेटे भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं।

संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी 63 वर्ष की उम्र में भी बला की खूबसूरत लग रही हैं। संगीता बिजलानी को इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वो जितनी फिट हैं उतनी ही ग्लैमरस भी दिखती हैं। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर संगीता बिजलानी के ग्लैमरस अंदाज को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान रह गए थे।

तब्बू
तब्बू उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार है जो बॉलीवुड में लगातार एक्टिव हैं। 52 वर्षीय तब्बू ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती में भी तब्बू का कोई जोड़ नहीं है। तब्बू पिछले साल 'दृश्यम 2' में नजर आई थीं। तो वहीं, तब्बू जल्द ही अजय देवगन के साथ 'भोला' में भी नजर आएंगी।

नीतू कपूर
64 वर्षीय नीतू कपूर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक में हमेशा नजर आती हैं। नीतू कपूर उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने किसी तरह खुद को संभाला और फिल्मों में लंबे अरसे बाद वापसी की। 'जुग जुग जियो' में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











