बस एक बोल्ड फोटोशूट..विजय माल्या का कैलेंडर..मिल जाता था बॉलीवुड टिकट
माना जाता था कि जो एक्ट्रेस माल्या की कैलेंडर गर्ल बन गई उसकी बॉलीवुड में एंट्री पक्की है।
हाल ही में करीब 13 महीने की मशक्कत के बाद आखिरकार विजय माल्या को पकड़ लिया गया है। जहां एक तरफ उनके कारनामों को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं, जिसमें दूसरी बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। माल्या किंगफिशर कैलेंडर की वजह से बॉलीवुड में भी काफी चर्चित रहे हैं।
[BOX OFFICE: लगातार 7 फ्लॉप फिल्में.. क्या खत्म है इस 'सुपरस्टार' का करियर!]
किंगफिशर कैलेंडर बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए इसे एक बेहतरीन प्लैटफॉर्म माना जाता था। ऐसा माना जाता था कि जो एक्ट्रेस माल्या की कैलेंडर गर्ल बन गई उसकी बॉलीवुड में एंट्री पक्की है। वहीं इस कैलेंडर में बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस दिखाई दे चुकी हैं।

किंगफिशर कैलेंडर (स्विमसूट) विजय माल्या के यूबी ग्रुप द्वारा पब्लिश किया जाता था। भारत में इसे मॉडल्स और एक्ट्रेसेस के लिए बेस्ट लॉन्चिंग प्लैटफॉर्म माना जाता था। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। जाने-माने फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर शुरुआत से ही इसके साथ जुड़े हुए थे। 2010 से बाकायदा इस कैलेंडर के लिए 'मॉडल हंट' कॉम्पिटीशन शुरू हुआ।
[सलमान से प्रियंका तक..पहली फिल्म में कितने 'अजीब' दिखते थे ये 15 सुपरस्टार]
माल्या की कैंलेंडर गर्ल बनने के बाद कई मॉडल्स बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस बनीं। जिनमें कई कटरीना से लेकर दीपिका भी शामिल हैं। वहीं कई और नॉन हिंदी एक्ट्रेसेस के लिए भी ये कैलेंडर बॉलीवुड का टिकट साबित हुआ। आगे देंखें विजय माल्या की कैलेंडर गर्ल्स बनीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











