इन दो बॉलीवुड हीरोइनों की तस्वीरें #Viral हो रही हैं, कारण अच्छा नहीं है!
बॉलीवु़ड में सुंदर दिखने के लिए हीरोइनों की सर्जरी आम बात है। कभी कभी तो ये अच्छी लग जाती है लेकिन किसी किसी का बंटाधार हो जाता है। ऐसा ही कुछ इन दो हसीनाओं के साथ भी हो रहा है।
बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनकी 10 साल पुरानी तस्वीरें देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे। एक बार राखी सावंत ने कहा था कि जितनी प्लास्टिक सर्जरी बॉलीवुड में होती है उस प्लास्टिक को बेच कर वो करोड़पति बन जाएंगी।
वहीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी कॉफी विद करण पर हीरोइनों की प्लास्टिक सर्जरी डिस्कस कर चुकी हैं और बोल चुकी हैं कि अगर कुछ लोगों की कब्र खोदी जाए तो वहां पर केवल प्लास्टिक मिलेगा।

अब ऐसे ही दो हीरोइनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो अपनी पुरानी तस्वीरों से काफी अलग दिख रही हैं। और पुराने से मतलब 10 साल पुराना भी नहीं , बस अभी पिछले साल वाला पुराना। बात हो रही है हेट स्टोरी एक्ट्रेस सुरवीन चावला और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की।
ये दोनों ही हसीनाएं आजकल काफी अलग दिख रही हैं और ये अलग अच्छा नहीं है। शायद सुरवीन और श्रुति भी किसी डॉक्टर क्लीनिक के धोखे का शिकार हो चुकी हैं।
देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











