शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मिले महंगे रिंग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

जब भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी होती है तो उनकी शादियों से जुड़े हर एक डिटेल के बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। उनकी शादी का जोड़ा किसने बनाया, कैसे बनाया, कितनी कीमत का है से लेकर ज्वेलरी तक। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 'शेरशाह' स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। शादी में कियारा की सादगी वाले चेहरे, उनकी ज्वेलरी के साथ-साथ सबसे ज्यादा नोटिस उनके उंगलियों में चमक रही बड़ी सी अंगुठी को किया गया।
सिर्फ कियारा आडवाणी ही नहीं, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक, हर किसी की उंगलियों में सजी चमचमाती हीरे की अंगूठी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लेकिन क्या आपको पता है, इन सभी एक्ट्रेसेस की इंगेजमेंट रिंग की कीमत क्या है और सबसे महंगी रिंग किसे मिली? चलिए हम आपको बताते हैं :

कियारा आडवाणी
पिछले 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। शादी में कियारा का लुक बेहद प्यारा लग रहा था लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी इंगेजमेंट रिंग ने ली खींचा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को ओवल शेड की सॉलिटेयर अनकट डायमंड रिंग पहनायी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा के इस रिंग की कीमत करोड़ों रुपयों में है।

आलिया भट्ट
कियारा आडवाणी की तरह ही आलिया भट्ट की इंगेजमेंट रिंग भी काफी खास है। आलिया को रणबीर कपूर ने कस्टमाइज्ड डायमंड रिंग पहनायी थी, जिसे फ्रांस की एक लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स ने डिजाइन की थी।

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली से शादी के बाद हर तरफ अनुष्का शर्मा के लहंगे की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन उनकी इंगेजमेंट रिंग भी बेहद खूबसूरत और कीमती है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को जो हीरे की अंगूठी पहनायी थी, उसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है।

दीपिका पादुकोण
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी इटली में ही ग्रैंड वेडिंग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने अपनी इंगेजमेंट में दीपिका पादुकोण को जो डायमंड रिंग पहनायी थी उसकी कीमत 1.5 से 2 करोड़ रुपये थी।

प्रियंका चोपड़ा
रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनके मंगलसूत्र के साथ-साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग भी खूब चर्चाओं में रही है। बताया जाता है कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनके इंगेजमेंट पर जो डायमंड रिंग पहनायी थी, उसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान के सवाईमाधोपुर में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। विकी ने अपनी सगाई में कैटरीना को जो रिंग पहनायी थी, वह प्लैटिनम की थी और उसमें नीलम और हीरे जड़े हुए थे। कैटरीना की इस अंगुठी को अमेरिकन ज्वेलरी ब्रांड टिफनी एंड को. ने तैयार किया था।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा महंगा इंगेजमेंट रिंग शिल्पा शेट्टी के पास बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंगेजमेंट में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बड़ी सी हीरे वाली जो अंगुठी पहनायी थी, उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी।


Click it and Unblock the Notifications