दीपिका ही नहीं..इन्होंने भी किया फैशन का बंटाधार..रेड कार्पेट पर उड़ी खिल्ली !
सिर्फ दीपिका पादुकोण ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी रेड कार्पेट पर दिखा बुरा लुक।
मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 का कल से आगाज़ हो गया है। इस फेस्टिवल में कल से दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं और आज भी दीपिका अपनी अदाओं से दुनियाभर को दीवाना बनाने में पीछे नहीं हटेंगी।
कल दीपिका ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया। उनके इस बार के रेड कार्पेट लुक की काफी तारीफें हो रही हैं और उम्मीद है कि आज भी दीपिका अपना जलवा बखूबी बिखेरेंगी। दीपिका के अगले लुक की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं कल से सोनम कपूर दो दिन तक रेड कार्पेट पर चलेंगी।

आपको बता दें कि दीपिका कई बार अपने ड्रेसिंग लुक को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। उनके रेड कार्पेट के कई लुक ऐसे रह चुके हैं जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए। लेकिन इस बार दीपिका ने अपनी खूबसूरती को साबित कर दिया कि उन्हें टक्कर देना आसान नहीं है।
लेकिन आपको बता दें कि केवल दीपिका ही नहीं जिनका रेड कार्पेट लुक काफी बुरा रहा है बल्कि इस लिस्ट में और भी एक्ट्रेस शुमार हैं। आइए नज़र डालते हैं उन एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक पर, जिनकी काफी आलोचनाएं हुई हैं...


Click it and Unblock the Notifications











