बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिसके बेटे ही बने उनकी जान के दुश्मन, हड़पी सारी प्रॉपर्टी और कर दिया...

मां को भगवान का रूप माना जाता है। माताएं अपने बच्चों के लिए सभी दुख और दर्द भी झेल जाती हैं। चाहें वह हाउस वाइफ हों या बिजनेस वुमन या फिर एक्ट्रेस। बता दें कि कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने मां बनने के बाद अपना फिल्मी सफर बीच में ही छोड़ दिया। बता दें कि इस लिस्ट में हैं ट्विंकल खन्ना, नीतू कपूर, (लंबे समय बाद हाल ही में कमबैक किया है) सोनाली ब्रेंद्रे, माही विज, शर्मिला टैगोर, करिश्मा कपूर जैसी कई एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपना करियर खत्म कर लिया, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कई मांएं ऐसी हैं जिन्होंने बच्चों के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी, लेकिन बदले में उनके बच्चों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
निरूपा रॉय
निरूपा रॉय बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने फिल्मों में अक्सर दर्द भरी मां का किरदार निभाया। उनकी बेहतरीन अदाकारी लोगों को भी रोने पर मजबूर कर देती थी, लेकिन रील लाइफ उनकी रियल लाइफ जैसी ही दी। दरसअल उनके बड़े बेटे योगेश ने उन्हें बेहद पीटा इतना ही नहीं उनकी सारी संपत्ती ही हड़प ली। वहीं छोटे बेटे ने भाई योगेश पर मां को मारने और संपत्ती हड़पने का आरोप लगाया। छोटे बेटे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बड़े भाई मां को टॉर्चर करते थे।निरूपा रॉय का निधन साल 2004 में हुआ था निधन से पहले उन्होंने प्रॉपर्टी का बटवारा किया था, लेकिन झगड़ा होने की वजह से छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी।
प्रिया राजवंश
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस प्रिया राजवंश उन्होंने देव आनंद के छोटे फिल्ममेकर चेतन आनंद से शादी की थी, लेकिन दोनों की कभी अपनी औलाद नहीं हुई। प्रिया ने सौतेले बच्चों को ही अपना माना। उन्हें खूब प्यार दिया, लेकिन पति के निधन के बाद दोनों बेटे उनके खून के प्यासे हो गए। वहीं 27 मार्च साल 2000 में उनके बंगले पर ही उनकी लाश मिली। उनकी हत्या का अरोप उनके दोनों बेटों पर लगा। इसके बाद दोनों बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और दोनों को सजा भी हुई थी।गीता कपूर
गीता कपूर की अधिक फिल्में नहीं हैं। गीता कपूर का एक बेटा है जो कोरियोग्राफर है। मां की तबियत जब खराब थी वह उन्हें अस्पताल में छोड़कर चला गया था। वहीं बेटी एयरहोस्टेस थी, लेकिन उसने भी मां की कोई खबर नहीं ली। ऐसे में फिल्ममेकर रमेश तौरानी और अशोक पंडित ने उनकी देखरेख की। उनके निधन के बाद दो दिन तक लाख अस्पताल में थी, लेकिन फिर भी कोई घर से नहीं आया।

Click it and Unblock the Notifications














