मुकेश अंबानी की भाभी हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा? नाम जानकर हिल जाएंगे आप!

इंडिया में जब सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट की बात की जाती है तो इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी का नाम भी सबसे ऊपर आता है। आज ऐसा कोई नहीं है जो कि उनको ना जानता हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके घर में भी एक एक्ट्रेस है जो कि मुकेश अंबानी का भाभी है।
जी हां, लोगों को शायद नहीं पता है लेकिन ये सच है कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने टीना मुनीम से शादी की थी जो कि अब टीना अंबानी के नाम से जानी जाती हैं। मुकेश अंबानी की सिस्टर इन लॉ टीना मुनीम को उनकी कुछ शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है।
टीना मुनीम के करियर की बात करें तो उनकी झोली में.. कर्ज़ और देस परदेस जैसी कई फिल्में हैं जो कि शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। टीना और अनिल अंबानी का अफेयर मुंबई से ही शुरु हुआ था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।
अनिल अंबानी भी बिजनेस संभालते हैं और रिलायंस कैपिटल, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर के अध्यक्ष हैं। जबकि अभिनेत्री रहीं टीना मुनीम को फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया 1975 का ताज भी पहनाया गया था और इसके बाद से वो खबरो का हिस्सा बनीं थीं और फिल्मों में उनकी एंट्री हुई थी।
आगे चलते टीना मुनीम का नाम एक सुपरस्टार से भी जुड़ा था और उनके अफेयर के चर्चे उस वक्त लगातार सुनाई देते थे। हालांकि अब दोनों अपनी अपनी लाइफ गुजार रहे हैं। हालांकि इस वक्त वो किसी तरह से फिल्मों नहीं जुड़ी हैं और ना ही उनका नाम इसको लेकर सामने आता है।
इस वक्त वो अपना काम देख रही हैं। ज्यादातर लोगों को ये बात नहीं पता होगी की वो मुकेश अंबानी की भाभी हैं क्योंकि टीना अंबानी काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











