जब एक्टर के प्यार में हसीना ने छोड़ दी थी मुंबई, 15 साल तक रहा रिश्ता, लेकिन अब 52 साल की उम्र में भी है

आज हम आपको बॉलीवुड की उसे हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी उम्र 52 साल की हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्मी करियर शानदार होने के बावजूद भी उनकी निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इसके बाद में उन्होंने अकेले जिंदगी गुजारने का फैसला लिया और आज तक उनकी प्रेम कहानी पूरी ना हो सकी। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू की।
ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई थी तब्बू
दरअसल, एक वक्त हुआ करता था जब वह प्यार में इतनी ज्यादा दीवानी हो चुकी थी कि उन्होंने किसी के बारे में भी नहीं सोचा। लेकिन ब्रेकअप हो जाने के बावजूद भी उन्होंने घर नहीं बसाया और 52 साल की उम्र में भी कुंवारी है। इससे पता चलता है कि शायद अपने प्यार को आज तक नहीं भूल पाई है। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब साउथ इंडस्ट्री के नागार्जुन और तब्बू एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
नागार्जुन के लिए मुंबई छोड़कर हैदराबाद रहने लगी थी तब्बू
बता दे कि दोनों ने एक दूसरे को 15 सालों तक डेट किया। लेकिन आखिरकार 15 साल के रिलेशनशिप के बाद वह नागार्जुन से अलग क्यों हो गई थी। उनके लिए तो एक्ट्रेस ने कभी एक वक्त पर मुंबई छोड़कर हैदराबाद रहने का फैसला लिया था। वैसे तो तब्बू का नाम कई सारे अभिनेताओं के साथ में जोड़ा गया है। लेकिन उनका सच्चा प्यार सिर्फ नागार्जुन में मिला। उन्होंने कभी भी अपने प्यार में किसी भी सामाजिक या भौतिक बढ़ा को नहीं अपनाया। वह अपने प्यार के लिए हैदराबाद तक आ गई।
15 सालों तक रिलेशनशिप में रहे तब्बू और नागार्जुन
तब्बू एक वक्त पर नागार्जुन से बेइंतहा प्यार करने लगी। लेकिन उनके बीच कुछ ऐसा हुआ कि अचानक से तब्बू मुंबई वापस लौट कर आ गई। दोनों 15 सालों तक रिलेशनशिप में रहे और अचानक से दोनों ने जुदा होने का फैसला लिया। दरअसल जब नागार्जुन और तब्बू को एक दूसरे से प्यार हुआ तो एक्टर शादीशुदा थे। वह दोनों ही एक दूसरे के प्यार में डूब चुके थे। लेकिन नागार्जुन तब्बू के साथ अपने प्यार को कोई नाम नहीं दे सके। अब इसमें उनकी बेवफाई थी या फिर मजबूरी थी इस बात को कोई भी नहीं कह सकता है।
तब्बू ने जीवन भर शादी न करने का लिया फैसला
शायद ऐसा भी हो सकता है कि नागार्जुन को अपने परिवार के बिखरने का डर सता रहा था। जिसके चलते वह तब्बू से अपने प्यार का इजहार खुल कर ना कर पाए। तब्बू ने भी इसको किस्मत की मंजूरी समझा। लेकिन नागार्जुन के बाद कभी भी किसी को अपना हमसफ़र बनाना सही नहीं समझा। उन्होंने अपने परिवार में अपनी मां और बहन की शादीशुदा जिंदगी को बिखरते हुए देखा था। उनके तलाक के चलते तब्बू ने भी कभी शादी करने का फैसला नहीं लिया।
52 साल की उम्र में भी अकेली है तब्बू
तब्बू को कभी भी कोई ऐसा प्यार करने वाला नहीं मिला जिसको वह अपना सके। आज के वक्त 52 साल की उम्र में वह अकेले जिंदगी की सीढ़ियां चढ़ रही है। उन्होंने अपना पूरा समय फिल्मों में काम करके बिता दिया।कुछ वक्त पहले उनको 'भूल भुलैया 2' फिल्म में भी देखा गया था जो की सुपरहिट साबित हुई थी. एक्ट्रेस की एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications