..................... Bollywood actress sana khan left acting after marriage with her husband mufti anas sayyed love story - Hindi Filmibeat

मौलाना भाईजान ने इस हसीना को दिया इस्लाम का ऐसा ज्ञान... सब कुछ छोड़कर बना लिया उसे ही शौहर

mufti anas sayyed, Sana Khan

सना खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। हालांकि इसके बावजूद भी वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।

सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और इसी साल उन्होंने बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद के साथ में शादी रचा ली थी। लेकिन उन दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। साल 2017 में दोनों मक्का में मिले। अनस ने एक्ट्रेस का नंबर एक कॉमन फ्रेंड से लिया और उनको मैसेज किया। लेकिन सना खान ने उनका रिप्लाई नहीं दिया।

बार बार अनस को ब्लॉक कर देती थी सना

साल 2017 में ही रमजान के महीने में सना ने अनस को मैसेज किया। दरअसल सना को अनस से कुछ पूछना था और बाद में भारत आने के बाद अनस ने कई बार सना को मैसेज भी किया था। लेकिन बाद में सना खान ने अनस को ब्लॉक कर दिया। अनस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "जब सना खान को कोई बात पूछनी होती तो वह मुझे अनब्लॉक कर देती और फिर से ब्लॉक कर देती। 2017 में ऐसा ही चलता रहा।"

अनस को बुरा इंसान मानती थी सना

दरअसल सना खान शुरू में अनस को अच्छा आदमी नहीं मानती थी। इसीलिए वह उनसे बात करने से झिझकती थी। लेकिन जब साल 2018 में अनस को सना खान का यह रवैया पसंद नहीं आया तो उन्होंने एक मौलाना से इस बारे में बात की। उन्होंने सना खान को मौलाना के जरिए इस बात का यकीन दिलाया कि वह बुरे इंसान नहीं है। तब जाकर सना खान, अनस से बात करने लगी।

मौलाना ने शादी करने को कहा

अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार सना खान और अनस की शादी कैसे हुई। दरअसल हुआ कुछ यूं की एक बार अनस के पास उन्हें मौलाना का फोन आता है और वह कहते हैं कि सना खान से शादी कर लो। अनस उन मौलाना की बात को सुनकर दंग रह जाते हैं और मन ही मन खुश हो जाते हैं। लेकिन अनस इस बात को समझ नहीं पा रहे थे कि आखिरकार वह सना खान को शादी के लिए कैसे मनाएंगे।

सना खान ने ऐसे भारी शादी के लिए हामी

लेकिन फिर अनस ने हिम्मत करके रात 11:00 सना खान को मैसेज किया और मौलाना की कॉल रिकॉर्डिंग भेज दी थी। लेकिन इस पर सना खान ने सिर्फ हंसी वाला इमोजी भेज दिया और बाद में शादी की कोई बात नहीं बन पाई। 2 साल तक कुछ भी नहीं हुआ और अनस ने सन को मांगने के लिए इबादत की। लेकिन उनकी इच्छा पूरी हुई और साल 2020 में सना ने उनसे शादी करने के लिए हां कर दी।

गुपचुप रचाई शादी

अनस ने इकरा टीवी को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के वक्त जब सना खान ने उन्हें मुंबई बुलाया तो वह कभी कभी सब्जी के टेंपो तो कभी मुर्गी के टेंपो में बैठकर मुंबई पहुंचे। ऐसा इसीलिए क्योंकि उस वक्त बॉर्डर क्रॉस करने के लिए परमिशन चाहिए थी। कुल मिलाकर जैसे तैसे वह सना खान से मिलने पहुंच गए। शादी तय हो गई थी और गुपचुप तरीके से उन्होंने गुजरात में निकाह किया। अब सना खान एक बेटे की मां बन चुकी है।

Read more about: mufti anas sayyed sana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X