Salman Khan खत्म करने देना चाहते थे अपनी जिंदगी, दिन रात मन में आते थे आत्महत्या के ख्याल

Salman Khan

Salman Khan Suicide: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को मनोरंजन जगत का भाईजान कहा जाता है। इस दबंग खान की हर फिल्म को लोग खूब पसंद करते हैं। ये सलमान ही हैं, जिन्हें क्रिटिक द्वारा फिल्म के लिए कितने ही बुरे कमेंट क्यों ना मिलें लेकिन सलमान के सच्चे फैंस उनकी हर फिल्म को अपना दिल खोलकर प्यार देते हैं।

सलमान खान अपने करियर में कई विवादों का हिस्सा रहे हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच ही जाती है। एक्टर के फैन हर सुख में और हर दुख में उनका साथ नहीं छोड़ते हैं। एक समय सलमान के साथ इतना बुरा हो रहा था कि उनके मन में आत्महत्या के ख्याल तक आने लगे थे।

जी हां, एक इंटरव्यू में सलमान खान ने स्वीकारा था कि एक समय में उनको ऐसी बीमारी हो गई थी कि वो बस अपनी जिंदगी खत्म कर लेना चाहते थे। साल 2017 में उन्होंने ट्यूबलाइट फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था। आपको बता दें कि सलमान खान को ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की बीमारी हो गई थी। ये बीमारी सीधे तौर पर तीन नर्व को प्रभावित करती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बीमारी में चेहरे पर भयानक चुभन का एहसास होता है। कभी-कभी इसके लक्षण कुछ हफ्तों या महीनों तक रहते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। 'ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया' को सुसाइडल डजीज भी कहा जाता है। सलमान खान जब इस बीमारी का सामना कर रहे थे तभी उनके मन में कई बार सुसाइड करने का विचार आया था।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में देखा जाएगा। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट कटरीना कैफ होंगी। इसके बाद वह वर्ष 2024 में 'टाइगर वर्सेज पठान' पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सलमान कुछ और कहानियों पर भी काम करेंगे।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X