पति के गुजर जाने के बाद इस एक्ट्रेस को लोग बुलाते थे डायन, विधवा होने के बाद भी करती हैं 16 श्रृंगार

rekha

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं। इन हसीनाओं की प्रोफेशनल लाइफ तो बड़ी ही चका चौंद से भरी होती है, लेकिन पर्सनल लाइफ संघर्ष से भरी होती है। आज हम उसी हसीना के बारे में बताने जा रहें जिसका फिल्मी सफर तो आज तक याद किया जाता है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस को पीठ पीछे काफी कुछ सुनना पड़ा है।

आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि यह हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा। जी हां, रेखा को कौन नहीं जानता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा है। उनकी एक से एक हिट फिल्म ने उन्हें इतनी बड़ी स्टार बना दिया है। हर कोई रेखा से मिलना चाहता है, लेकिन बता दें कि रेखा की बाहरी जिंदगी जितनी खूबसूरत लगती है उतनी ही कठिन उनकी निजी जिंदगी रही है।

1954 में चेन्नई में जन्मी रेखा ने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। रेखा इति गट्टू और रंगुला रत्नम में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। उसके बाद वे 1969 में फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट में वे लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। इसके बाद रेखा हिंदी फिल्मों में नजर आईं उन्होंने घर, मुकद्दर का सिकंदर, बसेरा, अगर तुम ना होते, विजेता, कलयुग, उमराव जान जैसी कई फिल्में की हैं। माना जाता है कि रेखा ने 120 से अधिक फिल्में की हैं। उन्हें उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा खून से भरी मांग फिल्म के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। बता दें कि रेखा का फिल्मी सफर सफल रहा है, लेकिन उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ परेशानियों से भरी थी।

बताया जाता है कि रेखा को बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से प्यार हो गया था। 4 मार्च 1990 को रेखा ने जूहु के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में शादी कर ली थी, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं चला और शादी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने तलाक लेने का फैसला किया था। बताया जाता है कि जब रेखा अपने कॉन्सर्ट के लिए अमेरिका गई थीं। तभी मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि यह घटना 2 अक्टूबर 1990 की है और इस घटना के लिए रेखा को ही दोषी मान जाने लगा था। उन्हें हत्यारिन, डायन और शेषनाग के नाम से भी पुकारा जाने लगा था।

बता दें कि रेखा की बायोग्राफी रेखा:द अनटोस्ड स्टोरी में उन्होंने बताया है कि उनके ससुराल वाले उन्हें डायन के नाम से पुकारने लगे थे। उन्होंने रेखा पर हत्या का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्हें यह तक कहा गया था कि डायन मेरे बेटे को खा गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X