..................... Bollywood actress Prachi Desai television and bollywood career - Hindi Filmibeat

एकता कपूर ने दी एंट्री और अजय देवगन के सहारे निकल पड़ा इस एक्ट्रेस का करियर!

By Shweta

बहुत कम टेलीविजन एक्ट्रेसेस इतनी लकी होती हैं कि उन्हें सीरियल से सीधे बॉलीवुड में एंट्री मिले और एक से एक स्टार्स के साथ काम करने का मौका भी मिले। प्राची देसाई उन लकी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।आज प्राची देसाई का जन्मदिन है और वो अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं।

प्राची देसाई ने बहुत कम उम्र में टेलीविजन में एंट्री की। महज 17 साल में वो एक्टिंग की दुनिया काफी मैच्योर रोल करने लगीं और यहीं से उन्हें एक्टिंग और गुड लुक्स की बदौलत आगे फिल्में मिलती गईं।हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन जितने में की हैं लोगों ने पसंद किया।

उन्होंने अपने करियर की शुरूआत जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल कसम से की । इसमें उनका किरदार बानी कपूर का था। ये उस समय काफी पॉपुलर हुआ करता था और यहीं से प्राची देसाई को हर घर में पहचान मिली।कसम से के अलावा वो कसौटी जिंदगी की में भी नजर आ चुकी हैं।

Prachi Desai

प्राची देसाई सिर्फ 2 सीरियल में काम की और उन्हें रॉक ऑन में रोल ऑफर हुआ और बिना मौका गवाएं उन्होंने ये फिल्म कर ली। फरहान अख्तर की फिल्म से डेब्यू करना को छोटी बात नहीं थी।

इसके बाद प्राची देसाई वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में नजर आईं जिसमें उनके ऑपोजिट इमरान हाश्मि थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन सर्पोटिंग रोल का अवार्ड भी मिला।

वो शाहिद कपूर के साथ तेरी मेरी कहानी मे भी नजर आईं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकीं।

2012 में बोल बच्चन में भी वो अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं। फिल्म में उनका किरदार अजय देवगन की बहन का थी।

इस साल प्राची देसाई अजहर में नजर आईं जिसमें वो अजहरउद्दीन की पहली पत्नी की भूमिका में थीं। फिल्म कुछ खास तो नहीं चली लेकिन प्राची देसाई को लोगों ने पसंद किया।

अब उनकी अगली फिल्म रॉक ऑन 2 आएगी जिसमें उनके अलावा श्रद्धा कपूर भी हैं। अब इस फिल्म में वो कितना कमाल दिखाती हैं ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा।

प्राची देसाई को एकता कपूर बिल्कुल अपनी बहन जैसा मानती हैं। वन्स अपॉन इन टाइम इन मुंबई की प्रोड्यूसर भी एकता कपूर ही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X