भूख से तड़पकर मरी थी ये एक्ट्रेस, कमरे में सड़ती रही लाश, पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी लेने तक नहीं पहुंचे घरवाले

Parveen Babi Death: गुजरे जमाने की एक जानी-मानी एक्ट्रेस, जिनके हुस्न ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था, वो थीं परवीन बाबी। ये वही एक्ट्रेस थीं जिन्हें टाइम मैगजीन के कवर पेज में छपने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस का गौरव मिला था। लेकिन इस हसीना का करियर जितना कामयाब रहा, उतने ही दर्दनाक रहे उनके आखिरी दिन।
परवीन बाबी ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और अपना जादू धीरे-धीरे पूरे देश में फैला दिया। 70-80 के दशक की इस हसीना ने अपने करियर में शुरू से कामयाबी का स्वाद चखा। उनकी बोल्डनेस के चर्चे भी इंडस्ट्री में जमकर हुआ करते थे, वो उस जमाने की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन करियर में हमेशा कामयाबी का स्वाद चखने वाली परवीन बाबी की निजी जिंदगी विवादों में ही रही।
परवीन बाबी का बॉलीवुड के की एक्टर्स जैसे- अमिताभ बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा और कबीर बेदी के साथ नाम जुड़ा। लेकिन महेश भट्ट संग परवीन बाबी का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। महेश और परवीन काफी वक्त साथ-साथ रहते थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। एक समय के बाद महेश भट्ट ने भी परवीन का साथ छोड़ दिया और परवीन बाबी अकेली ही रह गईं।
परवीन बाबी जिंदगी के आखिरी पलों तक अकेली ही थीं। वो एज रिवेरा की सातवीं मंजिल पर रहती थीं। उन्हें डायबिटीज और पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया था। पैरनॉइड सिजोफ्रेनिया की वजह से ही लोग उनसे दूरी बनाने लगे थे। परवीन के फ्लैट के बाहर तीन दिनों से दूथ के पैकेट और अखबार पड़े थे। जिसे देखकर बिल्डिंग के मैनेजर ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने पहले तो परवीन को आवाज दी, लेकिन दूसरी तरफ से रिस्पॉन्स ना मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और फिर जो अंदर का नजारा था, उसे देखकर लोग दंग रह गए।
परवीन बाबी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। परवीन की बॉडी पहचानने की स्थिति में नहीं थी, उनका शरीर सड़ने लगा था। डायबिटीज के कारण उनके पैर में गैंगरीन हो गया था, जिससे वह सड़ने लगा था। परवीन बाबी चल फिर नहीं पा रही थीं। जब एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि एक्ट्रेस ने मरने से तीन दिन पहले तक कुछ नहीं खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, परवीन बाबी की मौत भूख और डायबीटीज के कारण हुई थी।
परवीन बाबी की मौत के बाद उनकी लाश तक लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया था। तब उनके पूर्व प्रेमी महेश भट्ट वहां पहुंचे और उन्होंने ही परवीन बाबी के अंतिम संस्कार में मदद की।


Click it and Unblock the Notifications














