ट्विंकल खन्ना से लेकर करीना और दीपिका तक, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत- PICS
करवा चौध की धूम बॉलीवुड में भी जमकर देखने को मिलती हैं। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा, सुनीता कपूर, मीरा राजपूत से लेकर बॉलीवुड की दुल्हनें अपने पति के लिए इस व्रत को करती है। करवा चौथ के मौके पर सारा दिन सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस की फोटो ही छाई रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर से लेकर हेमा मालिनी जैसी कई एक्ट्रेस हैं जो करवा चौथ पर सजती सवंरती जरूर हैं लेकिन इस व्रत को नहीं करती हैं। कुछ समय पहले इन एक्ट्रेस ने व्रत न रखने की वजह को भी बताया कि आखिर क्यों वह व्रत नहीं रखती हैं।
इस बार नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल पर सभी की नजरें होगी। वो इसीलिए क्योंकि हाल में ही दोनों ने शादी रचाई है और दोनों का पहला करवा चौथ है। दोनों पहली बार अपने पति के लिए इस व्रत को करेंगी फैंस को दोनों की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications