नीना गुप्ता से प्रेग्नेंसी की खबर सुन विवियन रिचर्ड्स ने ऐसे किया था रिएक्ट, बोले- 'अगर तुम्हें बच्चा...'

When Neena Gupta told Vivian Richards about her pregnancy: अभिनेत्री नीना गुप्ता को बॉलीवुड की सबसे मजबूत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। ना सिर्फ अपनी शानदार फिल्मी करियर बल्कि निजी जिंदगी में कई बोल्ड च्वाइस की वजह से उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 'बधाई हो' के बाद नीना गुप्ता ने बॉलीवुड में एक अलग रास्ता तय किया और एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में करती गईं।
कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म 'उंचाई' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उनके अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। वहीं, नीना गुप्ता अब अगली फिल्म 'वध' के प्रमोशन में जुट गई हैं।
नीना गुप्ता उन चंद पब्लिक पर्सनैलिटी में शामिल हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने शेयर किया है कि जब अपनी प्रेग्नेंसी की बात उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के साथ शेयर की थी तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था।

विवियन को जब बताई प्रेग्नेंसी की बात
नीना गुप्ता ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में शेयर किया कि जब उन्होंने विवियन रिचर्ड्स को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी तो उन्होंने इसे जारी रखने की सलाह दी। वहीं, उनके परिवार ने भी उनके फैसले में अपनी सहमति जताई जिससे अभिनेत्री की राह और भी आसान हो गई।

नीना गुप्ता ने कहा-
नीना गुप्ता ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा- 'मैं खुशी से गदगद नहीं थी। लेकिन खुश थी क्योंकि मैंने विवियन को प्यार किया था। मैंने विवियन को फोन किया और पूछा अगर तुम्हें ये बच्चा नहीं चाहिए मैं इसे नहीं करूंगी। विवियन ने कहा- नहीं, नहीं...मुझे अच्छा लगेगा अगर तुम इस बच्चे को रखोगी। हर किसी ने मुझे कहा- नहीं, नहीं, तुम ये सब अकेले कैसे कर पाओगी?'

पहले से शादीशुदा थे विवियन
नीना गुप्ता ने आगे कहा- 'चूंकि विवियन की तो पहले से शादी हो रखी थी। मैं उनसे शादी नहीं कर सकती थी और रहने के लिए एंटीगुआ नहीं जा सकती थी। लेकिन जवानी में आप अंधे होते हैं। आप प्यार में होते हैं तो किसी की बात नहीं सुनते। कोई बच्चा अपने पैरेंट्स की बात नहीं सुनता, और मैं भी वैसी थी।' उन्होंने ये भी कहा कि वो और विवियन कभी संपर्क में रहे तो कभी नहीं रहे लेकिन उन्होंने मसाबा गुप्ता से कुछ भी नहीं छिपाया। उनके अनुसार, अकेले मसाबा को पालना मुश्किल था लेकिन उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया।'

2008 में रचाई शादी
नीना गुप्ता ने 2008 में सीए विवेक मेहरा से शादी रचाई और वो उम्र के इस पड़ाव में अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में बेहद खुश हैं। वो लगातार फिल्में भी कर रही हैं और करियर की उंचाई पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











