बेटे संजय संग अफेयर पर जब नरगिस दत्त ने रेखा पर लगाए थे लांछन, कहा वो मर्दो को गंदे-गंदे इशारे कर...

Nargis Dutt Accused Rekha

रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है. बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी विवादों में रही. इस बात का आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है कि वह किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं.

हालांकि वह इस पर कई बार कह चुकी है कि उन्हें अच्छा लगता है इसी वजह से वह सिंदूर लगाती हैं. कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ती हुई नजर आती है जिसमें कहा गया कि वह अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं. बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ से लेकर विनोद मेहरा तक का नाम रेखा के साथ में जुड़ चुका है.

नरगिस ने रेखा को कहा था चुड़ैल

लेकिन आज हम आपको संजय दत्त की मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त के बारे में बताने वाले हैं.दरअसल आपको बता दें कि नरगिस ने रेखा को चुड़ैल और मर्दों को सिग्नल देने वाली औरत घोषित कर दिया था. एक वक्त हुआ करता था जब रेखा ने सुनील दत्त के साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया और दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की गई. जिस वजह से दोनों का नाम जोड़ा गया और कुछ खबरों की मानें तो नरगिस इसी बात को लेकर चिढ गई थी.

नरगिस ने लगाए थे रेखा पर लांछन

कोईमोई डॉट कॉम की माने तो आपको बता दें कि "नरगिस ने इसी बात को लेकर रेखा पर अपना गुस्सा जताया और कहा था कि वह मर्दों को गलत गलत इशारा करती हैं. यहां तक कि कुछ लोगों की नजरों में वह डायन से ज्यादा कुछ भी नहीं मानी जाती हैं." नरगिस ने आगे यह भी कहा कि "कई बार तो मुझे ऐसा लगने लगता है कि मैंने उनको समझना शुरू कर दिया है. मैं उनकी समस्या को समझ चुकी हूं. मैंने अपने जीवन में कई बार उन बच्चों के साथ में भी काम किया है जो कि साइकोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे होते हैं. रेखा भी एक खोई हुई इंसान नजर आती है और उन्हें किसी मजबूत व्यक्ति की आवश्यकता है."

रेखा और संजय की उड़ी थी अफेयर की अफवाह

इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1984 में फिल्म जमीन आसमान के बाद में संजय दत्त और रेखा कई बार एक दूसरे के साथ में देखे गए थे. जिस वजह से दोनों के अफेयर की चर्चा भी होने लगी थी. यहां तक कि अफवाह तो यह भी फैली थी कि संजय और रेखा ने शादी रचा ली है, लेकिन उन्होंने इस बात को भी छुपा कर रखा हुआ है. लेकिन बाद में रेखा की जीवनी लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान ने इन सभी अफवाहों को गलत ठहरा दिया. इतना ही नहीं संजय दत्त ने भी एक मैगजीन को इंटरव्यू देते समय इन सभी बातों को झुठला दिया था.

More from Filmibeat

Read more about: nargis dutt rekha sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X