BdaySpcL-शाहरूख के साथ डेब्यू..सलमान के साथ भी हिट और अचानक हुईं गायब!

By Shweta

बॉलीवुड में कोई एक्ट्रेस अगर पहली ही फिल्म से सुपरहिट हो जाए तो यही माना जाता है कि वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाली है लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता और कई ऐक्ट्रेसेस का करियर इस बात का गवाह है। महिमा चौधरी भी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन हां उन्होंने पहली फिल्म के अलावा भी कुछ हिट फिल्में दी।

आज महिमा चौधरी का जन्मदिन है और वो अपन 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो एक्ट्रेस काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन हां यह कहना गलत नहीं होगा कि महिमा चौधरी ने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। डेब्यू फिल्म परदेस के लिए महिमा ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फिल्मफेयर) का एवार्ड भी हासिल किया था। हो सकता है आपको याद ना हो लेकिन इन फिल्मों से महिमा चौधरी फैन्स के दिलों पर राज की थीं।

सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू.. शाहरूख खान के अपोजिट.. और पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू एवार्ड.. किसी एक्ट्रेस के लिए इससे बेहतरीन बात और क्या हो सकती है।

Mahima Chaudhry

अजय देवगन और काजोल जैसे सुपरस्टार्स के साथ महिमा चौधरी ने की 'दिल क्या करे'.. यह फिल्म हिट तो नहीं, लेकिन ठीक- ठाक चली थी। फिल्म के लिए महिमा को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट किया गया था।

साल 1999 में महिमा चौधरी की तीन फिल्में आई थीं। दिल क्या करे, दाग दि फायर और प्यार कोई खेल नहीं। बहरहाल, दाग- द फायर अच्छी फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

इस फिल्म के लिए भी महिमा चौधरी को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट किया गया था। फिल्म हिट रही थी, और महिमा चौधरी पर फिल्माया गाना.. अक्सर इस दुनिया में.. भी काफी हिट रहा था।

महेश मांजरेकर की फिल्म कुरूक्षेत्र में महिमा चौधरी एक बार फिर संजय दत्त के साथ नजर आईं। फिल्म एवरेज निकली।

मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित, रेखा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के सामने भी महिमा चौधरी ने यहां अपनी छोड़ने में सफलता पाई थी। फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन महिमा का किरदार आज भी लोगों को याद है।

बागबां में यूं तो महिमा चौधरी और सलमान खान ने सर्पोटिंग किरदार ही निभाया था। लेकिन पॉजिटिव किरदार होने की वजह से इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

2006 तक साल में 3-4 फिल्में लगातार करने वालीं महिमा चौधरी अचानक परदे पर से गयाब हो गईं। 2006 में उन्होंने बिजनस मैन बॉबी मुखर्जी से शादी की हालांकि शादी उनकी टूट गई लेकिन उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो अक्सर नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X