शिल्पा शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा तक, करवा चौथ पर बॉलीवुड हीरोइनों की होती है धूम- शानदार PICS
बॉलीवुड में हर त्यौहार की धूम होती है। दिवाली हो या होली या फिर कोई और त्यौहार। ऐसे ही करवा चौथ की चमक-धमक भी खूब फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिलती है। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन,अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मीरा राजपूत, कपूर परिवार समेत सभी एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर करवा चौथ पर देखने को मिलती हैं। पूरे रीति-रिवाज के साथ ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां करवा चौथ की पूजा करती हैं और अलग अंदाज में इस त्यौहार को सेलिब्रेट करती हैं।
हर बार शिल्पा शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा पर फैंस की नजरें रहती हैं। सब लोग देखना चाहते हैं कि करवा चौथ के मौके पर ये एक्ट्रेस कैसी दिखने वाली हैं। क्या लुक होगा और कैसे ये त्यौहार को सेलिब्रेट करती हैं। यही वजह है कि फैंस करवा चौथ की पुरानी तस्वीरों को देखने से भी नहीं ऊबते। आइए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की आपको दिखाते हैं करवा चौथ स्पेशल तस्वीरें। जब ये एक्ट्रेस पूजा की थाली हाथ में लिए और करवा चौथ की पूजा करती कुछ इस अंदाज में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











