पक्की सहेली की शादी में उसी के पति को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, फिर दोस्त का घर तोड़ खुद ले लिए सात फेरे

Hansika Motwani

कभी फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फेमस हंसिका मोटवानी ने अपने फैंस को उस वक्त हैरानी में डाल दिया, जब उन्होंने साल 2022 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। उन्होंने एक सफल बिजनेसमैन का हाथ थामा है, जिनका नाम सोहेल कथूरिया है।

हंसिका ने जैसे ही अपनी शादी का ऐलान किया, वैसे ही लोग इस शख्स के बारे में जांच पड़ताल करने लगे और जब जांच की तो पता चला कि हंसिका मोटवानी ने अपने पति की पहली शादी को अटेंड किया था। जी हां, सोहेल की पहली शादी 2014 में रिंकी बजाज नाम की महिला से हुई थी। यहां एक और दिलचस्प फैक्ट यह है कि रिंकी बजाज हंसिका की दोस्त थीं। सोहेल और रिंकी की शादी के एक पुराने वीडियो में हंसिका इस शादी का आनंद उठाती नजर भी आ रही हैं।

हंसिका के शादी के ऐलान के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि उन्होंने अपनी ही दोस्त का घर तोड़ा है। इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए हंसिका ने कहा था-'सिर्फ इसलिए कि मैं उस समय उस व्यक्ति को जानती थी इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरी गलती थी। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, इसलिए लोगों के लिए मुझ पर उंगली उठाना और मुझे खलनायक बनाना बहुत आसान था। हंसिका ने कहा, यह वह कीमत है जो मैं एक सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाती हूं।'

सोहेल ने भी इस मामले में आगे कहा, 'खबर सामने आई कि मैं पहले शादीशुदा था और इसे गलत तरीके से सामने लाया गया। ऐसा सामने आया कि ब्रेकअप हंसिका की वजह से हुआ, जो बिल्कुल झूठ और बेबुनियाद है... मेरी पहली शादी 2014 में हुई थी और वह शादी बहुत कम समय तक चली। लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम दोस्त हैं और किसी ने मेरी शादी में शामिल होने की उसकी तस्वीरें देखीं, इसीलिए ये अटकलें शुरू हुईं।'

More from Filmibeat

Read more about: hansika motwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X