फैन ऑटोग्राफ.. और पलभर में बर्बाद हो गया खूबसूरत एक्ट्रेस का करियर, ऐसी हो गई हसीना की हालत

archana joglekar

फिल्मी जगत में कोई भी एक्टर हो गया तो अपनी कॉमेडी के लिए जाना जाता है या तो फिर वह विलेन के किरदार के लिए फेमस हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी भी है जो कि अपनी खूबसूरती को लेकर जानी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि अपने लंबे बालों की वजह से पहचानी गई। अभिनेत्री के लंबे बालों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता था। हेलो कि अब उनके बाल इतने नहीं है लेकिन टीवी ऐड और टीवी शो के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों और साउथ फिल्मों में भी वह नजर आ चुके हैं। लेकिन अब वह फिल्मी जगत से दूरी बनाए हुए हैं।

फिल्मों से लेकर शोज में तक किया काम

90 के दशक की एक खूबसूरत अभिनेत्री, जिसकी हर एक अदा पर लोग अपना दिल हार बैठते थे। उन्होंने उड़िया और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी फिल्मों में तक काम किया। इतना ही नहीं वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी नजर आई। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर की। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ भारत से भी दूरियां बना ली।

एक्ट्रेस के साथ-साथ थी ट्रेन्ड डांसर

अर्चना जोगलेकर एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखा करती थी और इतना ही नहीं वह एक कत्थक डांसर के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी रहा करती थी। बता दें कि एक्ट्रेस की मां आशा जोगलेकर ने उन्हें कत्थक में ट्रेन किया। एक्ट्रेस की मां ने मुंबई में 1963 में डांस स्कूल अर्चना नृत्यालय की शुरुआत की और वह पढ़ाई में भी शुरू से काफी इंटेलिजेंट थी। कॉलेज के वक्त पर भी वह नाटकों में हिस्सा लिया करती थी और बाद में उन्होंने एक्टिंग करियर को चुना।

ऑडिशन में पहला पुरस्कार जीता

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि एक अखबार में शिवाजी ऑडिटोरियम के लिए एक विज्ञापन छापा गया था। जिसमें एक नए टैलेंट की तलाश हो रही थी। इसीलिए अर्चना का मन हुआ कि वह भी इसमें भाग ले और उन्होंने इस पर परिवार से बात की। परिवार ने इसकी मंजूरी दे दी और उन्होंने फॉर्म भर दिया। 500 प्रतिभागियों में से वह भी वहां पर ऑडिशन के लिए पहुंची। लेकिन जब वह फाइनल में पहुंची तोउन्हें देखने को मिला कि एक लड़की उसी मोनोलॉग की प्रैक्टिस कर रही है जो कि वह करने वाली थी। अर्चना ने उस लड़की से मोनोलॉग को चेंज करने के लिए कहा। हालांकि उसने इनकार किया। जिसके बाद में अर्चना ने पूरी रात बैठ कर एक नया मोनोलॉग तैयार किया और उसकी प्रैक्टिस भी कर ली। जिसके बाद अर्चना ने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी और पहला पुरस्कार हासिल किया।

अर्चना की किस्मत ने पलटी बाजी

जिसके बाद में अर्चना की पूरी किस्मत जैसे मानो पलट गई। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था। शो को जज कर रहे पैनल ने उनको शो में जगह दे दी और बिना सोचे समझे एक्ट्रेस ने साइन भी कर दिया था। इस नाटक में एक्ट्रेस में 2 सालों तक काम किया और वह घर-घर में पसंद की जाने लगी। न्यूजपेपर और मैगजीन में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के चर्चे बढ़ते चले गए और धीरे-धीरे वह फिल्मों का भी हिस्सा बनने लगी।

शूटिंग के दौरान शख्स ने की एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती

अर्चना को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ और आपको बता दें कि उन्होंने 1997 में उड़ीसा में एक उड़िया फिल्म में काम किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शख्स उनके साथ में जबरदस्ती करने लगा। लेकिन एक्ट्रेस पीछा छुड़ाने के चक्कर में वहां से भाग गई। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई। उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 2010 में इस शख्स को 18 महीने के लिए सजा सुना दी गई।

भारत छोड़ विदेश में हुई शिफ्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अचानक से ही अर्चना बड़े पर्दे पर से गायब हो गई और उन्होंने शादी की। जिसके बाद वह भारत छोड़कर अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई। 1999 में उन्होंने न्यूजर्सी में एक डांस स्कूल भी खोल लिया और वहां पर वह बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी देने लग गई थी। जब अर्चना से जल्दी शादी करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे एक सही इंसान मिला था और मैं चाहती थी कि मैं अपना परिवार पूरा कर लूं। उन्होंने बिना किसी शर्त रखे मेरे डांस को भी सपोर्ट किया और मेरे लिए डांस एक ऑक्सीजन की तरह था। जिस वजह से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अब उन्होंने डांस करना भी छोड़ दिया।

अर्चना का हुआ पति से तलाक

एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने इस बात का भी खुलासा किया था कि अब उनका और उनके पति का तलाक हो चुका है। अब वह अपने बेटे के साथ में व्यस्त रहती हैं। जीवन में हमें कई सबक मिलते हैं और हम अपनी यात्रा में कई सारे अद्भुत अनुभव भी लेते हैं। अर्चना ने यह भी कहा कि जैसे ही मैंने फिल्मों से दूरी बनाई तो मुझे लिखने का मौका मिला और अब मैंने कुछ स्क्रिप्ट को एक साथ में रखा हुआ है। अभी मेरे पास में एक रोमांटिक स्क्रिप्ट और एक हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा के साथ-साथ वास्तविक जीवन की घटनाओं पर कहानी भी है। इतना ही नहीं निश्चित रूप से उनके पास एक डांस फिल्म भी मौजूद है।

Read more about: archana joglekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X