Alia Bhatt ने Kapil Sharma शो में किया था खुलासा, इस एक्टर को रोज देती हूं मसाज

Alia Bhatt

आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का खूब दिल जीता है। आलिया ने नेशनल अवॉर्ड जीतकर खुद की इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आलिया अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती थीं।

आलिया भट्ट जब शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो उनके कम ज्ञान की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जाता था। यही नहीं, आलिया को लोग कमतर ही आंकने लगे थे। इसके अलावा वो उन शब्दों को भी ढंग से नहीं चुन पाती थीं, जो उन्हें पब्लिक में नहीं बोलने चाहिए। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग हैरान रह गए।

दरअसल, आलिया भट्ट और वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। इस दौरान आलिया ने ऐसा कुछ कहा कि वरुण धवन को उनका मुंह बंद करना पड़ गया। उन्होंने कहा था-'मैं मसाज करने में बहुत अच्छी हूं, वरुण से पूछो मैं इन्हें रोज मसाज देती हूं।' ये सुनकर वरुण अपना माथा पकड़ लेते हैं। जब ऑडियंस में सब लोग हंसने लग जाते हैं तो आलिया हाथ जोड़कर कहती हैं कि ये एक पारिवारिक शो है और मैं एक स्पेशल फेशियल मसाज की बात कर रही थी और जिसे मैं अभी लॉन्च करूंगी।

आलिया की ये बात सुनकर वरुण धवन उनका मुंह बंद करने लग जाते हैं और कहते हैं कि चुप हो जा मेरी मां। वरुण बात को घुमाते हुए कहते हैं कि मैं आलिया भट्ट की एक बात बताना चाहता हूं। वो कहते हैं कि ये ऐसी-ऐसी बातें करती है और फिर बोलती है कि लोग मेरे बारे में ऐसी बातें क्यो लिखते हैं वरुण।

आलिया भट्ट में अब काफी बदलाव आ चुके हैं, उनकी पर्सनैलिटी में एक शालीनता आ चुकी है और वो आज की महिलाओं को प्रेरित करने का काम करती हैं। आलिया ने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए थे और उसी साल 6 नवंबर को उन्होंने प्यारी सी बेटी राहा को जन्म दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X