TRICK: घायल वन्स अगेन के लिए सनी देओल का 'सलमान - शाहिद' प्लान
सनी देओल की घायल वन्स अगेन रिलीज़ के लिए तैयार है और वो इस फिल्म में कोई चूक नहीं करना चाहते। वैसे भी इस फिल्म के लिए सनी देओल ने काफी कुछ दांव पर लगाया हुआ है।
फिल्म को जमकर प्रमोट किया जा चुका है और फिल्म के एक सीन के लिए सनी देओल ने दी है सबसे बड़ी कु्र्बानी - अपने बालों की। और ये सारी मेहनत केवल इसलिए है कि दर्शकों को फिल्म में कोई कमी नहीं दिखे।
["रीमेक फिल्में कभी नहीं" किस पर था निशाना...शाहरूख या अजय?]
वैसे भी मुंडन हमेशा से बॉलीवुड का सबसे डेयरिंग काम रहा है। बाल यूं तो सबके फेवरिट होते हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर्स ने सफलता पाने के लिए रिस्क के साथ ही सही पर बालों की कुर्बानी दी है। सबसे अच्छी बात ये है कि दर्शकों ने भी उनकी इस कु्र्बानी को ज़ाया नहीं होने दिया है।
अभिनेताओं के इस बॉल्ड एक्सपेरिमेंट ने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी दिया है और उनके रोल को एक यादगार जगह भी। देखिए ऐसी कुछ फिल्में जहां बॉल्ड होना हुआ लकी -


Click it and Unblock the Notifications













