बॉलीवुड स्टार्स जो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप की बातें

व्हाट्सएप चैट को हमेशा बेहद सीक्रेट माना जाता है। कई बार व्हाट्सएप चैट लीक होने की वजह से बवाल मच जाता है तो कई बार एक्टर्स खुद ही अपने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की संख्या काफी कम है जो अपने निजी व्हाट्सएप चैट को सार्वजनिक तौर पर शेयर करते हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, अंशुला कपूर और करीना कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं जो अपने व्हाट्सएप चैट की स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
व्हाट्सएप चैट शेयर करने से उनके फैंस को दो बातों का पता चलता है। पहला वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से किस तरह की और क्या बातें करते हैं और दूसरा उनके कांटेक्ट लिस्ट में किसका नंबर, किस नाम से सेव होता है।
आइए हम आपको ऐसे ही कुछ किस्से बताते हैं-

दीपिका पादुकोण
साल 2018 में शादी के बाद दीपिका पादुकोण जहां भवनानी परिवार की बेटी बन गयी वहीं रणवीर सिंह पादुकोण परिवार का बेटा बन गये। दोनों अपने-अपने ससुराल के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। दीपिका अक्सर अपने परिवार के फैमिली ग्रुप के व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया करती हैं। स्क्रीन शॉट से पता चलता है कि दीपिका की फैमिली ग्रुप से पता चला कि उन्होंने अपने फोन बुक में पति रणवीर सिंह का नाम 'हैंडसम' नाम से सेव करके रखा है। उन्होंने अपनी मां का नंबर 'अम्मा' और पिता का नंबर 'अप्पा' के नाम से सेव किया हुआ है।

अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा ख्याल रखते हैं। खासतौर पर श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों भाई-बहन अपनी दोनों छोटी बहनों का खास ख्याल रखते हैं। अंशुला कपूर ने कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर फैमिली ग्रुप के चैट का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें सभी अपनी-अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी शेयर कर रहे थे। अंशुला ने इस स्क्रीन शॉट के साथ कैप्शन में लिखा था 'हे भगवान! ऐसा भी एक दिन है, जब सभी अपनी फ्लाइट के बारे में ही जानकारी शेयर कर रहे हैं'। इस स्क्रीन शॉट से पता चला कि अंशुला कपूर ने अपने फोन बुक में बोनी कपूर का नंबर 'डैड', अर्जुन कपूर का नंबर 'अर्जुन भईया' और जह्नावी कपूर का नंबर 'जानू' के नाम से सेव किया हुआ है।

अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के फेमस परिवारों में एक 'बच्चन परिवार' का भी आम लोगों की तरह एक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप है। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अभिषेक और श्वेता ने अपने व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया था। शो के दौरान करण ने पूछा था कि फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में कौन कूलेस्ट मेंबर है और कौन सा सदस्य सबसे कम एक्टिव होता है। अभिषेक ने बताया था कि फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे कम ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन एक्टिव होते हैं। बकौल अभिषेक ग्रुप का सबसे कुलेस्ट मेंबर श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्य है। वह कभी-कभी फैमिली ग्रुप में अपनी मां पर ही जोक्स फॉरवर्ड कर देता है। बच्चन परिवार का यह नियम है कि अगर कोई फ्लाइट से कहीं बाहर जा रहा होता है तो उसे फ्लाइट में चढ़ने और उतरने की जानकारी फैमिली ग्रुप में शेयर करनी पड़ती है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और देश के नाम का डंका बजा रही है। प्रियंका चोपड़ा की दो छोटी बहनें परिणीति और मनारा चोपड़ा है। तीनों बहनों में आपस में काफी प्यार और लगाव है। तीनों अलग-अलग जगह पर सक्रिय भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मनारा चोपड़ा ने बताया था कि हम अलग-अलग जगहों पर होने के बावजूद व्हाट्सएप पर फैमिली ग्रुप के जरिए आपस में जुड़ी रहती हैं। उनके फैमिली ग्रुप का नाम 'द चोपड़ाज' है। इस ग्रुप में प्रियंका, परिणीति और मनारा समेत कुल 14 लोग शामिल हैं। सभी एक-दूसरे का हालचाल पूछना और फोटोज इसी ग्रुप में शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











