एक तो 'चोरी' ऊपर से 'हीरोगिरी'...वो भी सलमान से लेकर अजय देवगन तक!
एक्टर्स के लिए तो कोई भी रोल निभाना आसान नहीं होता है लेकिन मेहनत करनी पड़ती है। विलेन को मारना हिरोइन के साथ रोमांस करना तो एक्टर्स के लिए दाएं बाएं हाथ का खेल होता है लेकिन जब कुछ गलत चीज भी स्टाइल के साथ करनी पड़ जाए वो भी हीरोगिरी टाइप तो अलग बात होती है।अगर हम एक दशक की बात करें तो ऐसा कई बार हो चुका है।
[पहले लगे ये कपल्स बेहद अजीब फिर मचाया तहलका!]
काफी दिनों से ठग फिल्म पर चर्चा चल रही थी कि कौन एक्टर होगा और आखिरकार फाइनल हो गया कि फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन होंगे। फिल्म आजादी के समय जिस तरह लुटेरों का कारवां होता था उस पर बेस्ड है।फिल्म वाकई मजेदार होगा।
कई ऐसे स्टार्स हैं जो परदे पर चोर का किरदार निभा चुके हैं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया अब चलिए बात शुरू सलमान खान से ही करते हैं। किक में सलमान खान ठग बने थे। लोगों ने उन्हें इस रूप में काफी पसंद भी किया था।

अजय देवगन चोर बने तो बने चोर बनकर उन्होंने प्यार भी किया तो काजोल से। प्यार तो होना ही था में वो चोर बने थे और क्या खूब चोर बने थे। लोगों ने उन्हें पुलिस से लेकर चोर तक के रोल में बहुत पसंद किए।
शाहरूख खान हैप्पी न्यू ईयर में चोर बने थे और उनके साथ में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई थी।
आमिर खान धूम 3 में चोर बने थे और उनके साथ थीं कैटरीना कैफ। फिल्म को तो लोगों ने पसंद किया ही था आखिर आमिर खान हमेशा से कुछ अलग तरह के रोल में दिखे थे।
ऋतिक रोशन से ज्यादा स्टाइलिश चोर कोई भी बॉलीवुड में नहीं लगा। धूम 2 में शानदार लगे और उन्हें हर किसी ने पसंद भी किया।
रणवीर सिंह ने तो अपने करियर की शुरूआत ही चोरी से की। लेडिज VS रिकी बहल में वो ठग थे और इसके बाद बस उनका करियर चल पड़ा।
रणबीर कपूर भी बेहद शानदार लगे इस अवतार में भले उनकी फिल्म रॉय कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। देखा जाए तो बस रणबीर कपूर को ही इस अवतार में लोग नहीं पचा पाए।
अक्षय कुमार भी कुछ कम थोड़े ही है। वो भी हर तरह के रोल निभाने में मास्टर है। तीस मार खां में तो उन्हें चोर के रूप में लोग नहीं पचा पाए।
शाहिद कपूर वैसे तो अभी चाकलेटी ब्वॉय लगते हैं और बदमाश कंपनी में वो चोर और बदमाश लगने कि कोशिश किए और लगे भी क्यूट तो साथ में लगे ही
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी बंटी और बबली में भी चोर बने थे और ऐसे चोर बने थे कि लोग उन्हें देख खूब इंटरटेन हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications








