CONFIRM: शाहरूख से लेकर सलमान...सबकी इज़्जत बच गई...नंबर 1 हैं अजय देवगन!
पगड़ी सिख समुदाय की पवित्र चीज़ है और शायद यही कारण है कि बॉलीवुड में जब जब किसी एक्टर ने पगड़ी पहनी, उसका करियर संवर गया। रणबीर कपूर से लेकर सलमान खान तक और सैफ अली खान से लेकर अक्षय कुमार तक हर किसी ने ये पैंतरा आज़मा कर देखा है।
और अब बॉलीवुड की पगड़ी ब्रिगेड में शाहरूख खान भी शामिल हो चुके हैं। हालांकि जब ये बात लीक हुई थी कि जब हैरी मेट सेजल में शाहरूख खान सिख बने नज़र आएंगे तो उन्होंने इस बात को नकार दिया था।

हालांकि अब तो फैन्स बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरूख खान का ये छोटा सा झूठ, उनकी इज़्जत बचा ले। वैसे भी फिलहाल उनका करियर जिस दिशा में है, उन्हें इसकी बहुत ज़रूरत है।
गौरतलब है कि जब हैरी मेट सेजल के लिए शाहरूख ने इम्तियाज़ अली को तमाशा, हाईवे और रॉकस्टार के सीरियस वाले फेज़ से बाहर निकलकर पुराना रोमांस किंग बनने की सलाह भी दे डाली थी।
शाहरूख ने ही इम्तियाज़ को आइडिया दिया था कि कुछ हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी बनाए। और रात रात भर फिल्म पर काम चला है। और शाहरूख का लुक देखकर ये तो तय है कि शाहरूख खान पगड़ी का फैशन वापस लाने वाले हैं।
बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की पूरी फौज है जिन्होंने पगड़ी के सहारे अपने करियर की बेस्ट फिल्में दी हैं। और इसलिए हो ना हो, पगड़ी बॉलीवुड स्टार्स का लकी चार्म तो है। जानिए किस किस ने पगड़ी से बचाई अपनी इज़्जत -


Click it and Unblock the Notifications