एक RISK और निकल पड़ी सलमान से लेकर अक्षय कुमार की गाड़ी..
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की नई फिल्म का ट्रेलर क्या आया सब उन्हें देखते ही रह गए। फ्रीकी अली के ट्रेलर में नवाजु्द्दीन को देखकर कोई विश्वास भी नहीं कर सकता की ये वहीं नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं जिन्हें कुछ दिनों पहले हमने रमन राघव में देखा था।नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आने वाली फिल्म फ्रीकी अली के ट्रेलर को सब काफी पसंद भी कर रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पहचान सीरियस रोल करने वाले एक्टर की है जो लंच बॉक्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर, रमन राघव, बजरंगी भाईजान सहित कई फिल्मों में शानदार रोल में दिखे। फ्रीकी अली नवाजुद्दीन सिद्दिकी की इमेज के हिसाब से काफी अलग तरह की फिल्म है जिसे हम टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म भी कह सकते हैं।
[बोल्ड..सेक्सी..इस एक्ट्रेस और मॉडल की तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप!]
नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपने करियर का सबसे बड़ा रिस्क ले रहे हैं और इस बात की पूरी उम्मीद है की उनका ये रिस्क लेना कामयाब होगा क्योंकि ट्रेलर भी मजेदार और लोग पसंद भी कर रहे हैं। अगर फिल्म हिट हुई तो नवाजुद्दीन सिद्दिकी की कॉर्मशियल वैल्यू भी बढ़ जाएगी।
नवाजुद्दीन पहले स्टार नहीं है जिन्होंने अपने करियर में इस तरह का रिस्क लिया है। सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अचानक एक फिल्म में कुछ अलग करने की हिम्मत दिखाई और उनके करियर की गाड़ी निकल पड़ी। देखिए लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











