ये हैं स्टार्स..लेकिन कुछ मामलो में बेकार..कुछ भी हो जाए दिखेंगे एक से!

By Shweta

एक एक्टर की सबसे बड़ी पहचान होती है कि वो कितनी अच्छी एक्टिंग कर पाता और कितने अच्छे एक्सप्रेशन दे पाता है। अब नए स्टार में वरूण धवन को ही देख लीजिए इस मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। एक्सप्रेशन देने में उनका कोई जवाब नहीं है।

[PICS: जब अजय देवगन से लेकर शाहरूख, अक्षय ने किया.. फर्स्ट KISS]

वो चाहे कुछ भी और किसी भी तरह का रोल कर लें वो तरह तरह के एक्सप्रेशन और शानदार एक्टिंग कर लेते हैं। ये कर पाना हर एक्टर के लिए आसान नहीं होता। हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो इस मामले में कुछ खास अच्छे नहीं है।

इस लिस्ट में पहला नाम आता है सिद्धार्थ मल्होत्रा का। सिद्धार्थ मल्होत्रा वैसे तो लगातार काफी फिल्में कर रहे हैं लेकिन हर फिल्म में चाहे कितने अलग अलग तरह के सीन आ जाएं उनका एक्सप्रेशन एक सा ही रहता है। हाल में आई फिल्म बार बार देखो भी फ्लॉप साबित हुई।

siddharth Malhotra

जॉन अब्राह्म भी कितनी ही कोशिश कर लें लेकिन उनके एक्सप्रेशन एक जैसे ही रहते हैं। चाहे उनका रोल काफी सीरियस हो या फिल्म कॉमेडी हो।

अर्जुन रामपाल भी बॉलीवुड के हैंडसम स्टार्स में से एक हैं । उन्होंने कई अलग तरह की फिल्में की जिसमें हीरो से लेकर विलेन तक का रोल उन्होंने किया लेकिन इतने सालों में भी वो इसे नहीं सुधार सके।

अर्जुन कपूर भी भी ऐसे एक्टर जिन्हें लोग देखना तो पसंद करते हैं लेकिन वो फिल्में भी कम करते हैं और साथ हीं उनका भी एक्सप्रेशन ज्यादातर एक जैसा ही रहता है।

करण सिंह ग्रोवर सीरियल हो या फिल्म वो भी इस मामले में कुछ कम नहीं हैं। चाहे हीरो हो या विलेन लेकिन एक्सप्रेशन उनके एक सी ही होते हैं।

इमरान खान भी बॉलीवुड में कुछ खास नाम नहीं कमा पाए। कुछ फिल्मों के बाद लो लगभग गायब ही हो गए लेकिन इमरान खान भी एक्सप्रेशन ना दे पाने के लिए जाने जाते हैं।

देखा जाए तो उदय चोपड़ा भी बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश तो पूरी की लेकिन वो एक्टर अच्छे नहीं थे लिहाजा लोगों ने अपनाने से इंकार कर दिया।

हिमेश रेशमिया गाने को गाने के दौरान ज्यादा एक्सप्रेशन दे देते हैं जितने वो एक्टिंग करते हुए नहीं दे पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X