60 साल पार लेकिन सब पर भारी हैं ये सुपरस्टार, फिटनेस में भी दे चुके हैं सबको मात

बॉलीवुड में आज की तारीख में भी भले ही शाहरुख खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक का जलवा कायम है। आज की तारीख में कई नए स्टार्स हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनकी फिटनेस या हैंडसम लुक्स का कोई जवाब नहीं है। लेकिन, आज भी बॉलीवुड के कई सीनियर एक्टर्स हैं जो लगातार ना सिर्फ फिल्मों में एक्टिव हैं बल्कि फिटनेस में भी सबको मात देते हैं।ये स्टार्स आज भी हर किसी के चहेते हैं। ये स्टार्स ना सिर्फ दूसरों के लिए आदर्श हैं बल्कि एक्टिंग के अलावा बिजनेस में भी माहिर हैं। आज हम ऐसे ही स्टार्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी उम्र भले ही 60 पार है लेकिन एक्टिंग से लेकर फिटने में नए स्टार्स को पीछे छोड़ रहे हैं।यहां आप भी देखें उन स्टार्स की लिस्ट जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी कायम है-

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने पिछले साल अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उम्र की इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन दिन में 14 से 16 घंटे तक काम करते हैं। आज भी अमिताभ बच्चन की साल में 3 फिल्में तक रिलीज होती है और दर्शकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है।

संजय दत्त
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर फिटनेस के आज भी लोग दीवाने हैं। संजय दत्त लगातार फिल्मों में एक्टिव रहते हैं और धारदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लेते हैं।

अनिल कपूर
अनिल कपूर एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी फिटनेस की वजह से बिल्कुल यंग दिखते हैं। उनसे अक्सर फिटनेस का राज पूछा जाता है। अनिल कपूर भी लगातार फिल्में करते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव में सुनील शेट्टी ना का कूल लुक और फिट बॉडी युवाओं को आकर्षित करता है।

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की एनर्जी का कोई जवाब नहीं है। वो फिल्म और एक्टिंग के साथ-साथ पर्यावरण की स्वच्छता और हरियाली के लिए भी काम करते हैं और हमेशा खुश नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications