..................... Bollywood Actor Was banned From Wearing Black After Female Fan Jumped From Qutub Minar - Hindi Filmibeat

कोर्ट ने इस बॉलीवुड एक्टर पर काले कपड़े पहनने पर लगा दिया था बैन, चेहरा देखकर खुदकुशी करने लगी थीं लड़कियां

dev anand

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हुए जिन्होंने अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाया। एक समय था जब धर्मेंद्र को देश का सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता था। फिर सलमान खान आए और आज के समय ऋतिक रोशन अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। लेकिन इन सबसे पहले एक एक्टर ऐसा भी था, जिसके लिए लड़कियां खुशी-खुशी अपनी जान दे देती थीं।

हम बात कर रहे हैं, बीते जमाने के फेमस एक्टर देव आनंद की जो कि हिंदी सिनेमा की महान हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी स्क्रीन पर और ऑफ-स्क्रीन अपनी मौजूदगी से लोगों का दिल जीता है। हालांकि, करियर में इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने से उन्हें कई परेशानियां भी हुईं। एक बार तो एक्टर को काले कपड़े पहनने पर बैन तक लगा दिया था।

देव आनंद की एक दीवानी महिला फैन थी, जिसके कारण जब वह काले कपड़े पहनकर बाहर निकलते थे तो फैंस उन्हें एक नजर से देखने के लिए इमारत से छलांग लगा देते थे। एक घटना में उनकी एक महिला फैन ने दिल्ली के ऐतिहासिक कुतुब मीनार से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस हैंडसम एक्टर को काले कपड़े पहनने पर बैन लगा दिया था क्योंकि एक्टर को काले कपड़े में देखकर उनके फैंस बेसुध हो जाते थे।

इस भयानक घटना के बाद भी भारतीय सिनेमा पर देव आनंद का प्रभाव बेजोड़ है। 'ज्वेल थीफ', 'गाइड', 'जॉनी मेरा नाम', 'तेरे घर के सामने', 'सीआईडी' और अन्य क्लासिक फिल्मों के साथ, इंडस्ट्री में उनका योगदान बहुत बड़ा है!

एक एक्टर के रूप में अपने कौशल के अलावा, देव आनंद एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। उनका प्रभाव ऑन-स्क्रीन उनके किरदार से कहीं आगे तक जाता है। उन्होंने हमेशा कहानी के लिए इंडस्ट्री के पैरामीटर्स का बढ़ाया है।

Read more about: dev anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X