वॉशरूम की लाइन में खड़े लड़के को मिल पहली फिल्म का ऑफर... खड़े खड़े हुई ऐसी हालत कि..

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने अभी तक के करियर में काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसी के अलावा वह वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। लेकिन जब उनकी फिल्म फॉरेंसिक रिलीज होने वाली थी तो इसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बात कही जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया। दरअसल एक्टर ने बताया कि उन्हें अपना पहला ब्रेक वॉशरूम के बाहर मिला।
वॉशरूम की लाइन में मिला पहला ऑफर
इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने बात करते हुए कहा कि "मैं जब मुंबई के एक रेस्टोरेंट के वॉशरूम के बाहर लाइन में खड़ा हुआ था तो मुझे मेरे करियर का पहला ऑफर आया। एक महिला मेरे पास आती है और मुझसे पूछती है कि क्या तुम एक्टिंग करोगे? मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझको अपने ऑफिस बुला लिया।"
हर एपिसोड के लिए मिले 6000 रुपए
इसी इंटरव्यू के आगे विक्रांत मैसी ने कहा कि "जब मैं ऑफिस पहुंचा तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे एक एपिसोड के लिए ₹6000 दिए जाएंगे। महीने में मुझे कर एपिसोड की शूटिंग करनी है। तो मैं हिसाब लगाया तो 24000 रुपए बैठ रहे थे। मैंने इसके लिए हां कर दिया। मैंने ऐसा पैसों के लिए नहीं किया था। मैं हमेशा से एक एक्टर बनना चाहता था और मुझे लगा कि इसी के साथ में एक्टिंग का सफर भी शुरू कर दूंगा।"
विक्रांत मैसी का करियर
विक्रांत मैसी के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2013 में फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के दौरान रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड किरदार निभाया था। बाद में एक्टर को हाफ गर्लफ्रेंड और 14 फेरे जैसी फिल्मों में भी देखा गया। वेब सीरीज की बात की जाए तो उन्हें मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी कई शानदार वेब सीरीज में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications