ड्रीम गर्ल ने शादी से किया इनकार, मीना कुमारी से कर नहीं पाए प्यार का इज़हार, एक्टर ने रचाई एयर होस्टेस से शादी

Rajkumar Fell In Love With Hema Malini And Meena Kumari

राजकुमार को 60 से 70 के दशक का आईकॉनिक एक्टर माना जाता था. उनकी एक्टिंग से लेकर डायलॉग तक का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है. लेकिन उनके नसीब प्यार के मामले में उनके साथ नहीं रहा. उन्होंने जिस भी हसीन से प्यार किया, उनके साथ में एक्टर की बात नहीं बन पाई.

राजकुमार अपनी पर्सनल लाइफ को रखते थे लाइमलाइट से दूर

बता दें कि राजकुमार ने साल 1952 में फिल्म 'रंगीली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद में वह 'मदर इंडिया' और 'लाल पत्थर' जैसी फिल्मों में भी देखे गए और यह काफी ज्यादा सुपरहिट गई थी. इतना ही नहीं राजकुमार को उनके मुंह फट स्वभाव के चलते भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता था. लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते थे. उनके अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर काफी कम खबरें सुनने को मिली. बताया जाता है कि उन्हें ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी से बेइंतहा प्यार हो गया था.

हेमा मालिनी को फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर को मनाते थे राजकुमार

बताया तो यह भी जाता है कि राजकुमार, हेमा मालिनी से इस कदर प्यार करते थे कि उन्होंने 'लाल पत्थर' के डायरेक्टर एफसी मेहरा को उनके अपोजिट वैजयंती माला की जगह पर नई एक्ट्रेस हेमा मालिनी को लेने के लिए कहा. लेकिन हेमा मालिनी ने वक्त के कारण इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. बाद में राजकुमार ने हेमा मालिनी को काफी मनाया और एक्ट्रेस इस फिल्म में काम करने के लिए मान गई.

ड्रीम गर्ल पर दिल हार बैठे थे राजकुमार

'लाल पत्थर' फिल्म की शूटिंग के वक्त राजकुमार को हेमा मालिनी से बे इंतेहा प्यार हो गया था. इतना ही नहीं आश्चर्य की बात तो यह है कि हेमा मालिनी भी राजकुमार के स्टाइल पर पूरी तरीके से फिदा हो गई थी. खबरों के अनुसार राजकुमार ने फिल्म रिलीज होने के बाद में हेमा मालिनी को शादी के लिए ऑफर किया था. लेकिन हेमा मालिनी भले ही राजकुमार की बहुत बड़ी फैन थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया. इसके बाद में राजकुमार का दिल पूरी तरीके से टूट गया. आज भी हेमा मालिनी, राजकुमार को अपना फेवरेट एक्टर बताती है.

मीना कुमारी से राजकुमार को हो गया था प्यार

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि राजकुमार को मीना कुमारी से भी प्यार हो गया था. दरअसल 'पाक़ीज़ा' फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार, मीना कुमारी को अपना दिल दे बैठे थे. शूटिंग के वक्त राजकुमार को मीना कुमारी की खूबसूरती इतनी ज्यादा भागी थी कि वह कई बार अपने डायलॉग तक भूल जाया करते थे. लेकिन मीना कुमारी पहले से ही 'पाकीजा' के डायरेक्टर कमाल अमरोही से शादी कर चुकी थी.

राजकुमार ने रचाई थी एयर होस्टेस से शादी

मीना कुमारी पहले से ही शादीशुदा थी और इसी वजह से राजकुमार कभी भी उनसे अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए थे. लेकिन आपको बता दें कि बाद में राजकुमार ने एक एयर होस्टेस जेनिफर से शादी रचाई थी, जो कि एक एंग्लो इंडियन थी. बता दें कि जेनिफर ने शादी के बाद में अपना नाम बदलकर गायत्री कर लिया था. राजकुमार और गायत्री ने एक दूसरे का जिंदगी भर साथ दिया और दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बने. बता दे की राजकुमार का 69 साल की उम्र में गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 में निधन हो गया था.

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X