25 साल से गायब है ये एक्टर, तो वहीं 35 सालों से इस हसीना की नहीं कोई खबर, शॉकिंग है दोनों की...

70 और 80 के दशक में राज किरण नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फेमस हुआ करता था। बता दे कि उन्होंने कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी गजब की बन गई थी। दुबई दूसरी तरफ अगर हम एक्ट्रेस जैस्मिन की बात करते हैं तो उनका करियर भी शुरू हुआ था। लेकिन बाद में दोनों ही अचानक से लापता हो गए। आज भी उनके परिवार वाले उन्हें ढूंढ रहे हैं।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
तो सबसे पहले आज हम आपके राज किरण के बारे में बताने वाले हैं। उनका जन्म मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ और साल 1975 में रिलीज हुई बीआर इशारा की फिल्म कागज की नाव से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। साल 1980 में 100 से ज्यादा फिल्मों में वह काम करते हुए नजर आए। उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था और इसी बीच उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन और हिट फिल्में दी।
25 सालों से लापता है राज किरण
कुछ खबरों के अनुसार राज किरण ने लीड के साथ-साथ कई और फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार भी निभाए थे। लेकिन अचानक से एक दिन वह गायब हो गए और 25 साल से आज तक लापता है। आज भी उनके परिवार उनके इंतजार में है और तलाश में भी है। राज की पत्नी का नाम रूप था और अब उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। राज की दो बेटियां भी है। जिनका नाम ऋषिका और मन्नत है। उनकी बेटी ऋषिका अपने पिता के हर जन्मदिन पर एक पोस्ट जरूर लिखती है।
35 सालों से गायब है जैस्मिन
अगर हम बात करें जैस्मिन की तो आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म वीराना में काम भी किया था और इसी के चलते वह खूब सुर्खियों में आई। लेकिन वह भी 35 सालों से लापता है। कुछ खबरों के अनुसार जैस्मिन का अभी तक कोई भी पता नहीं चला। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म वीराना में उन्होंने आखिरी बार काम किया था। उसी के बाद वह लापता हो गई थी।
एक्ट्रेस को लेकर किए गए कई दावे
कुछ खबरों के अनुसार दावा किया गया कि उन्होंने अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की वजह से जान गवा दी। इतना ही नहीं कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि किसी लंबी बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। एक थ्योरी में यह भी बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ में विदेश जाकर रहने लगी। लेकिन असलियत क्या थी इस बात की किसी को भी खबर नहीं है। जैस्मिन 35 सालों से गायब है और बताया तो यह भी जाता है कि उनका असली नाम जैस्मिन नहीं था। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने गहन नाम रखा था।


Click it and Unblock the Notifications











