सलमान खान की बहन का मेकओवर..तस्वीरें देख शॉक्ड रह जाएंगे आप!
सलमान खान की मुंहबोली बहन और पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा ने हाल ही में अपना एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। पुलकित से रिश्ता टूटने के बाद भी श्वेता बिल्कुल फिटनजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि तलाक के बाद वो और ज्यादा कॉन्फिडेंट और स्मार्ट हो गई हैं।
श्वेता रोहिरा सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं।यहां तक की श्वेता का कन्यादान भी खुद सलमान खान ने ही किया था। भले ये रिश्ता काफी दिनों तक ना चला हो और पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा एक दुसरे पर आरोप लगाते रहे हों लेकिन आखिरकार असली वजह भी सामने आ ही गई थी। श्वेता रोहिरा ने सीधे तौर पर तलाक और अलगाव की वजह यामी गौतम के साथ पुलकित के रिश्ते को माना।

लेकिन अब लगता है श्वेता रोहिरा इन सब से उपर उठकर एक नई शुरूआत करना चाहती हैं। हाल ही में श्वेता ने अपना फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं।उनकी तस्वीरों को देखकर शायद आप पहचान भी ना पाएं की ये श्वेता रोहिरा हैं।
श्वेता रोहिरा का ये रूप सच में देखने लायक है। शायद ही किसी ने उन्हें इससे पहले इस तरह देखा होगा।हमें तो लगता है खुद पुलकित सम्राट भी अपनी एक्स वाइफ को नहीं पहचान पाएंगे। श्वेता रोहिरा इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस नजर आ रही है।
श्वेता रोहिका काफी समय से कुछ अलग अंदाज में दिख रही थीं। ऐसा लगता है तलाक के बाद श्वेता ने अपने आप को संभालते हुए अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है।कम से उनकी तस्वीरों को देखकर कोई भी यही बोलेगा।
श्वेता इन तस्वीरों में काफी शॉर्ट हेयरकट में नजर आ रही हैं। साथ ही वो काफी क्यूट भी लग रही हैं। अब श्वेता का इस फोटोशूट को करवाने के पीछे क्या मकसद था ये किसी को नहीं पता।
इनकी इन तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि कुछ दिनों पहले ही वो अपने तलाक के चलते परेशान थीं।बल्कि ऐसी लगता है कि वो अब पहले से ज्यादा अच्छा फील करती हैं।
ये श्वेता रोहिरा की पुरानी तस्वीर हैं जिसमें वो पुलकित सम्राट के साथ नजर आ रही हैं। अब तो आप भी अंतर समझ गए होंगे।


Click it and Unblock the Notifications





