बैंक की नौकरी छोड़ एक्टिंग की शुरू, गर्लफ्रेंड से पैसे मांगने की आ गई थी नौबत, आज हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर आज एक बड़ा नाम बन गए हैं। उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था कि कई ऑडिशन देने के बाद भी किस्मत नहीं चमक पा रही थी। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के नामी स्टार परेश रावल की। परेश रावल का बॉलीवुड सफर काफी संघर्ष भरा था। उन्होंने जैसे ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का सहारा लेना पड़ गया था।
मुंबई में पले बढ़े परेश रावल पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का सपना देख रहे थे। उन्होंने द अनुपम खेर शो में बताया कि उनके घर पर पॉकेट मनी जैसा कोई हिसाब नहीं था। इसी लिए उन्होंने बैंक में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन परेश रावल को यह जल्द समझ आ गया था कि यह जगह उनके लिए नहीं बनी है। केवल तीन दिनों के अंदर ही उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी।
बता दें कि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए परेश रावल ने गर्लफ्रेंड स्वरूप संपत (अब पत्नी) से मदद मांगी थी। बता दें कि स्वरूप संपत 1979 में मिस इंडिया का खिताब जीती थीं साथ ही में उन्होंने एक्टिंग भी की थी, लेकिन उस समय तो उन्होंने परेश की बेहद मदद की थी।
बता दें कि परेश रावल ने नसीब नी बलिहारी गुजराती फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें थोड़ी पहचान हिंदी फिल्म 'होली' जिसमें आमिर खान और मीरा नायर नजर आईं थी और सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन' से मिली थी।
लेकिन 1 साल बाद 1986 में संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म रिलीज हुई थी 'नाम' इसमें वह विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से उनका करियर आसमान छूने लगा। इस फिल्म के बाद से वह रातों रात स्टार बन गए। इसके बाद उनके सामने फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने फिर डकैत, कब्जा, स्वर्ग, दामिनी जैसी कई हिट फिल्में कीं और बॉलीवुड में अपना नाम सालों साल के साथ बना लिया।
आपको बता दें कि परेश सावल ने 240 से अधिक फिल्में अपने करियर में की हैं। काम की बात करें तो परेश रावल अब 'सरफिरा' और 'वेलकम टू जंगल' में नजर आने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications