हरमन बावेजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा; मां को अखबार पढ़ने नहीं देते थे, कहीं असलियत सामने आ गई तो...

Harman Baweja in Scoop: बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्कूप में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में देखा गया। हालांकि ये हरमन की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हरमन का लुक एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है।
हरमन बावेजा ने 2009 में 'लव स्टोरी 2050' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने व्हाट्स योर राशी और इट्स माय लाइफ जैसी कई फिल्में की। हरमन बावेजा के करियर के शुरुआती साल बहुत अच्छे नहीं रहे और उनके साथ नाइंसाफी हुई।
रितिक रोशन से हुई तुलना
हाल ही में एक इंटरव्यू में Harman Baweja ने खुलासा किया कि शुरू की कुछ फिल्मों के बाद उनके बारे में बहुत ही कठोर और घटिया बातें लिखी गई जिससे कि वे बेहद आहत हुए। कई बार उनका व्यक्तित्व रितिक रोशन से मिलता-जुलता होने के कारण रितिक रोशन से उनकी तुलना भी की गई।
हरमन बावेजा की फिल्में
हरमन बावेजा ने रोमांस साइंस फिक्शन 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इस फिल्म को उनके पिता हैरी बावेजा ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद वे स्पोर्ट्स फिल्म विक्ट्री में दिखाई दिए। फिर रोमांटिक कॉमेडी What's Your Raashee फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दिए। इसके 5 साल के बाद वे 2014 में Dishkiyaoon और It's My Life में 2020 में दिखे।
क्या कहना है हरमन बावेजा
इंटरव्यू में कहा, मीडिया ने उनके साथ बहुत अच्छा नहीं किया। उनकी शुरुआती फिल्मों के बाद उनके बारे में बहुत कुछ कठोर बातें लिखी गई। हालांकि ये उनके पेशे का एक हिस्सा है लेकिन जब वे बेहद निजी हो जाती हैं तो वे आहत करती हैं।
मां को नहीं पढ़ने देते थे पेपर
हरमन बावेजा ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया, वे न्यूज़पेपर अपनी मां के हाथ लगने नहीं देते थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी मां को पता चले कि मीडिया में उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। साथ ही वे न्यूज़पेपर को घर पर नहीं आने देते थे। इन्हीं वजहों से शुरुआत अच्छी ना होने से हरमन बावेजा खुद को सीमित कर मीडिया और फिल्मों से दूर कर लिया।
हरमन बावेजा स्कूप में
अब हरमन बावेजा ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज स्कूप में पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है जो कि ग्रे शेड में दिखाई देगा।
स्कूप के बारे में
स्कूप सीरीज को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है जिसमें करिश्मा तन्ना,प्रोसेनजीत चटर्जी और मोहम्मद जीशान के साथ कई और कलाकार भी हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 जून को रिलीज हुई थी। यह सीरीज Jigna Vora book, Behind The Bars In Byculla: My Days in Prison पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











